22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हथेली का चांद बताता है आपके कई गुप्त राज

जिन लोगों के हाथ में आधा चांद बनता है उनके बारे में...

3 min read
Google source verification
Secrets of half moon

हथेली का चांद बताता है आपके कई गुप्त राज

भोपाल। दोनों हाथों की हथेली को आपस में मिलाने पर बनने वाला आधा चांद ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई मामलों में शुभ माना जाता है। हस्तरेखाओं के जानकार बीके श्रीवास्तव के अनुसार आधा चांद बनना एक शुभ चिन्ह माना जाता है और इससे हमारे जीवन में केवल काफी लाभ मिलता है।

वैसे जिन लोगों के हाथ में आधा चांद बनता है उनके बारे में कहा जाता है कि इन्हें चांद सी सुंदर बीबी मिलेगी। लेकिन हथेली पर बना ये आधा चांद केवल आपकी बीबी के बारे में ही नहीं, बल्कि इससे काफी कुछ ज्यादा बताता है।


हस्तरेखाओं के जानकार बीके श्रीवास्तव केे अनुसार कई बार इस चांद को पहचानने में लोग गलती भी कर जाते हैं। दरअसल यह चांद आपके हाथ के बुध पर्वत के नीचे कोने से शुरू होकर गुरु और शनि पर्वत के बीच में समाहित होकर यहां अंत तक जाए तो ही ये अद्र्ध चंद्र अपना पूरा परिणाम देता है और यहीं चंद्र मान्य भी है।

लेकिन कई बार लोग इस रेखा के शनि, गुरु पर्वत से पहले ही समाप्त होने के बावजूद इसे आधा चंद्रमा मानने लगते है। जो हथेली पर आधे चंद्रमा का पूरा परिणाम कभी नहीं देता।


जानिये आपकी हथेली का चांद क्या कहता है आपसे...Half Moon on hand

1. समुद्र शास्त्र के अनुसार, हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे एक हृदय रेखा होती है और यह रेखा दोनों हाथों में होती है अगर आप इन्हें मिलाकर देखेंगे, तो यह आधा चांद का स्वरूप सा बनाती है।

यदि यह गुरु व शनि पर्वत के अंत तक साफ रेखा के तौर पर जाते हुए अद्र्ध चंद्र बनाती है तो ये एक शुभ चिह्न है जो सभी के नहीं, बल्कि कुछ लोगों के हाथों में ही बनता है और ये लोग काफी आकर्षक और अच्छे स्वाभाव के होते हैं।

2. कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथों में यह निशान होता है, वे इसके प्रभाव के कारण विपरीत परिस्थितियां में भी साकारात्मक बने रहते हैं और यह सब इनके हाथों में मौजूद आधा चांद का कमाल होता है।

3. मान्यता है कि जिन लोगों के हाथ में आधा चांद बनता है वे लोग हमेशा दूसरों से अपने भावनाओं को छिपाने की कोशिश करते रहते हैं। शायद इसलिए की वे यह नहीं चाहते कि इनकी दुःख के बारे में किसी ओर को पता चले और वह भी परेशान हो जाए।

4. वहीं यह भी माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ में यह रेखा इस रूप में मौजूद होती हैं वे अपने जीवनसाथी से बेहद प्यार करते हैं और साथ ही ये जिससे भी प्यार करते हैं उन्हें कभी धोखा नहीं देते हैं। यानि उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं और उसकी हर जरुर को चाहे फिर वह छोटी हो या बड़ी उसे पूरा करते हैं।

अधूरे चांद वालों की ये भी है खासियत...
- जिन लोगो की हथेली पर अधूरा चांद होता है उनका दिमाग बहुत तेज़ होता है। याद्दाश्त का तो कोई जवाब ही नहीं होता। ये वर्षो पहली बातो को भी आसानी से याद रखते है।

- अधूरे चांद वाले लोग अपनी दोस्ती के प्रति बहुत अधिक ईमानदार होते है, और दोस्ती निभाने वाले होते है।

- अधूरे चांद वाले लोग दोस्ती के प्रति ईमानदार होने के साथ-साथ ज़िंदादिल इंसान होते है और इन्हे शांति सबसे ज्यादा पसंद होती है।

- इन्हे शांति पसंद जरूर होती है, लेकिन गुस्से के मामले में भी पीछे नहीं होते। इन्हे गुस्सा बहुत जल्दी आता है, लेकिन जितनी जल्दी गुसा आता है उतनी जल्दी शांत भी हो जाता है।

— इसके अलावा यदि आपकी हार्ट लाइन मिलकर आधा चांद बना रही हैं तो आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा है।

यह आवश्यक नहीं है कि हर किसी के हाथ में यह आधा चांद बनता हो। बहुत से लोगों की हाथों की रेखाएं आपस में मिलती ही नहीं है लेकिन इन सभी रेखाओं कि अपने ही मतलब होते हैं।

जिनकी हथलियों पर आधा चांद नहीं बनता और सीधीं तरह की रेखाएं हैं, यानि की कम रेखाएं होने के साथ-साथ सीधी रेखाएं हैं, तो आप एक शांत रहने वाले इंसान हो सकते हैं और शांति से परिस्थितयों को संभालने की क्षमता भी आपमें मोजूद हो सकती है।