
MP NEWS: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) और हमीदिया अस्पताल परिसर में 12 से अधिक धार्मिक स्थल मौजूद हैं। इसमें से लगभग छह स्थल बीते पांच सालों में तैयार किए गए हैं। हमीदिया प्रबंधन ने गूगल फोटोज के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है, जिससे यह तथ्य सामने आया है। इस लिहाज से देखा जाए तो हर साल एक नया धार्मिक स्थल परिसर में बन रहा है। जिससे प्रबंधन चिंतित है। अब जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) भी इस मामले में सक्रिय हो गया है।
हमीदिया प्रबंधन के अनुसार नए धार्मिक स्थल बनने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। नए कंस्ट्रक्शन के लिए इन स्थलों की वजह से प्लान में बार बार परिवर्तन करना पड़ता है। जिससे प्रोजेक्ट के शुरू होने में देरी हो रही है। दूसरी सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। लगातार बढ़ते धार्मिक स्थलों के साथ बाहरी लोगों की कैंपस में आने की संख्या भी बढ़ रही है।
प्रबंधन अब गूगल फोटोज पर आधारित रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों से लेकर मंत्री तक को सौंपने की तैयारी में है। इधर, जूडा विभाग के अधिकारियों के अलावा, पुलिस, जिला प्रशासन और मंत्री से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराने का कार्य कर रहा है।
जीएमसी, हमीदिया अस्पताल और टीबी अस्पताल में यह होने में देरी मुद्दा वास्तव में गंभीर होता जा रहा है। अतिक्रमण से न केवल परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवाओं पर भी नकारात्मक असर डाल रहा है।
डॉ. कुलदीप गुप्ता, अध्यक्ष, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन
यह मामला संज्ञान में आया है। प्रशासन को निर्देश देंगे कि इसकी जांच कराई जाए। साथ ही मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।
नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्य मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
Updated on:
24 Sept 2024 09:29 pm
Published on:
24 Sept 2024 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
