26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: MP के कर्मचारियों को राज्य सरकार कराएगी हैपीनेस ट्रिप

MP का आनंद विभाग पूरे देश में इस तरह का एक मात्र ऐसा विभाग है। इसका वार्षिक बजट 4.5 करोड़ रुपए का है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 Dec 2017, 12:55 PM IST

Happiness of MP Govt Staff

भोपाल। अपने प्रदेश की जनता को आनंद की अनुभूति कराने के लिए MP सरकार की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं। इसी के चलते पिछले दिनों सरकार द्वारा आनंद मंत्रालय का भी निर्माण किया गया।
दरअसल मध्य प्रदेश सरकार का मानना है कि हर व्यक्ति के लिए खुशियां घर से शुरू होती हैं। इसी के तहत सरकार अपने कर्मचारियों का सारा खर्च उठाते हुए उन्हें छुट्टी पर भेज रही है, ताकि वह खुश रहने का तरीका सीख सकें।

जानकारी के अनुसार कोयंबटूर और बेंगलुरु में 'आनंद शिविर' कोर्स के पहले बैच शुरू हो गए हैं। बैच में शामिल होने वाले प्रति व्यक्ति पर 20 हजार रुपये का खर्च आएगा, जो राज्य सरकार वहन करेगी।

MP का आनंद विभाग पूरे देश में इस तरह का एक मात्र ऐसा विभाग है। इसका वार्षिक बजट 4.5 करोड़ रुपए का है। इसके तहत प्रति माह इस तरह के शिविरों में 100 कर्मचारियों को भेजने की योजना है, जिसमें प्रत्येक बैच पर 20 लाख रुपये का खर्च आता है।

योजना से तीन सस्थाएं हैं संबद्ध :
विभाग ने इस योजना के लिए तीन संस्थाओं को जोड़ रखा है, जो सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए, सभी आयु वर्ग के लोगों समेत विभागों और श्रेणियों के लिए उपलब्ध है। इन विभागों के लोग ऑनलाइन आवेदन करके आनंद शिविर में हिस्सा ले सकते हैं।

अधिकारियों के मुताबिक शिविर में शामिल होने वाले लोगों को विभागीय प्रमुख से एनओसी की आवश्यकता होगी। राज्य आनंद विभाग के निदेशक प्रवीण गंगरादे ने बताया,'कोई भी सरकारी कर्मचारी इस कोर्स में शामिल हो सकता है, यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है।'

'आंतरिक इंजिनियरिंग का है कोर्स'
65 कर्मचारियों का एक दल हाल ही में कोयंबटूर से वापस लौटा है। शिविर की एक लाभार्थी रेखा श्रीवास्तव ने बताया,'यह आंतरिक इजिनियरिंग का कोर्स है। यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह इससे कितनी सकारात्मकता ले सकता है।'

-------------------------------------------------------

Happiness Trip, Happiness Trip for Madhya Pradesh, Happiness Trip for MP, Happiness Trip for MP Govt Staff, Happiness Trip for MP Govt,happiness trip for madhya pradesh govt staff all expenses paid,Govt Staff Happiness Trip,Happiness of MP Govt Staff