
अगर आपकी हथेली पर बनता है आधा चांद तो समझ लें बेहद खास हैं आप, इस उम्र में मिलेगी बड़ी सफलता
भोपाल. कहा जाता है कि, जो इंसान धरती पर आता है, वो अपने साथ अपनी किस्मत भी लाता है। मनुष्य की किस्मत उसके हाथों में होती है। शहर के पंडित हितेंद्र शर्मा बताते है कि, किसी भी इंसान का भविष्य उसकी हाथ की रेखाों में होता है। मनुष्य के भूत, भविष्य और वर्तमान समय से संबंधित सारी जानकारियां ज्योतिष के अनुसार, उनकी हथेलियों पर बनी बहुत सारी हस्तरेखाओं में छुपी होती है। पंडित जी के अनुसार, हाथों की रेखाएं कुछ न कुछ संकेत देने के लिये ही होती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि, ये रेखाएं भविष्य की घटनाओं के बारे में भी कई बातें बताती हैं। पंडित जी बताते है कि हथेली में बना अर्ध चंद्रमा आपके जीवन के कई राज को खोलता है।
जानिए हथेली पर बना चंद्रमा क्या कहता है...
जैसा कि, आपने ऊपर दिखाए गए चित्र में देखा होगा कि, सबसे छोटी उंगली से प्रारंभ होने वाली ये रेखा किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। इस बात को जानने के लिए आपको अपने दोनों हाथों को जोड़ना होगा। हाथों को जोड़ने के बाद आपको इस बात का पता चलेगा कि आपके हाथ में अर्ध चंद्रमा बन रहा है या नहीं। ये अर्ध चंद्रमा हर किसी व्यक्ति के हाथ में नहीं बनता है। बहुत ही कम लोगों के हाथ में ये चंद्रमा बनता है। बहुत से लोगों की हाथों की रेखाएं आपस में मिलती ही नहीं है, लेकिन इन सभी रेखाओं कि अपने ही मतलब होते हैं।
क्यों खास होते है ये लोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में अर्ध चंद्रमा बनता है ऐसे लोग काफी ज्यादा अट्रैक्टिव स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग प्यार पाने के बहुत इच्छुक होते हैं। लेकिन, कभी भी ऐसा शो नहीं करते कि उनको प्यार चाहिए। ये काफी तेज दिमाग के होते हैं। कोई भी मुश्किल इनके लिए बड़ी नहीं होती है। यही नहीं, ऐसे व्यक्ति किसी भी काम का नेतृत्व करने में नहीं डरते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी बहुत अच्छा होता है। ऐसे लोगों के विदेश में बसने के आसार भी होते हैं।
युवती का गरबा रास, बुलेट पर खड़े होकर दोनों हाथों से लहराई तलवारें, देखें Video
Published on:
13 Oct 2021 07:32 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
