7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिप्रेशन का खतरनाक ट्रेंड, 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों को बना रहा शिकार, पेरेंट्स रहें अलर्ट

Health Alert: डिप्रेशन पर हाल ही में की गई रिसर्च में बड़ा खुलासा, 1997-2012 के बीच जन्में लोगों में बढ़ रहा सबसे ज्यादा तनाव, एक्सपर्ट ने बताया कारण और निदान...

2 min read
Google source verification
Depression in children

Health Alert: हाल ही में किए अध्ययन में पाया गया है कि जेन जी यानी की 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ीं समस्याएं ज्यादा पाई जा रही हैं। जिसमें व्यक्ति विशेष रूप से डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। मानसिक तनाव के कई कारण है, जिनमें से एक मुख्य कारण सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल भी शामिल है। नई पीढ़ी अपना अधिक समय सोशल मीडिया पर बिताती है।

इतनी कम उम्र में तनाव है चिंता का कारण जेन जी की बात करें तो इस जेनरेशन में जन्मे लोगों की उम्र 12 साल से 27 साल है। इतनी कम उम्र में मानसिक परेशानियों का होना चिंता का विषय है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे मुय कारण उनका सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताना है।

क्या होता है मिलेनियल

जिस प्रकार 1997 में जन्मे लोगों को जेन जी के नाम से जाना जाता है, उसी प्रकार 1981 से 1996 में जन्मे लोगों को मिलिनियल के नाम से जाना जाता है। अलग अलग पीढ़ी की जानकारी देने के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।

बिजी लाइफ स्टाइल में बच्चों के लिए समय नहीं

अभिभावकों के पास अपने बिजी शेड्यूल की वजह से बच्चों के लिए ज्यादा समय नहीं रहता। जिसकी वजह से उन्हें अकेलेपन का सामना करना पड़ता है और ऐसी परिस्थिति में अपने डिवाइस को वो अपना दोस्त बना लेते हैं। इसी लिए बच्चों को पर्याप्त समय दें और फोन से दूरी बनाए रखने का प्रयास करें।

घर के लोगों से ज्यादा वीडियो गेम है प्यारा

डॉ. अनुराधा के पास आए अभिभावक अपने बच्चे के फोन पर गेम खेलने से बहुत परेशान थे। बच्चा 4 से 5 घंटे फोन में गेम खेलने में लगा रहता है। न ही पढ़ाई करता है न ही किसी से बात करना पसंद करता है। 16 साल के बच्चे का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Tiger State में जंगली हाथियों की बाघों सी निगरानी, विदेशी आईडी कॉलर से होगी पहचान