1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मजदूरों के लिए स्वास्थ मंत्री ने लगवाया स्पेशल वैक्सीनेशन सेंटर, घर घर जाकर किया प्रेरित

भोपाल के नेहरू नगर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी पहुंचे और लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित किया। इसके बाद मंत्री चौधरी खुद लोगों को लेकर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे और उन्हें उनका डोज लगवाया।

2 min read
Google source verification
News

सड़क पर उतरे स्वास्थ मंत्री, वैक्सीनेशन के लिए घर-घर जाकर लोगों को किया प्रेरित, लोगों को सेंटर लेकर पहुंचे

भोपाल. मध्य प्रदेश में हर बुधवार को वैक्सीनेशन के महाअभियान की शुरुआत आज से हो गई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के स्वास्थ मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी राजधानी भोपाल के अलग-अलग इलाकों में लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने निकले। इसी कड़ी में शहर के नेहरू नगर इलाके में स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक तो किया ही...। साथ ही साथ, जिन लोगों को वैक्सीनेशन का पहला या दूसरा डोज अबतक नहीं लग सका, उन्हें खुद साथ लेकर नजदीक के वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे और उन्हें उनका डोज लगवाया।


आज से शुरू हुआ टीकाकरण अभियान

बता दें कि, प्रदेशभर में 17 नवंबर से हर बुधवार को एक बार फिर वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत ही आज स्वास्थ मंत्री ने लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति प्रैरित करने और उन्हें वैक्सीन लगवाने का कार्य किया। वहीं, इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लोगों से अपील की है कि, ऐसे व्यक्ति जो अबतक वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवा पाए हैं, उन्हें खुद आकर अपने स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के लिए वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाना चाहिए। सरकार द्वारा सभी पात्रों को 31 दिसंबर तक दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

पढ़ें ये खास खबर- टीकाकरण सर्वे के बहाने घर मे घुसा युवक, बच्चे पर कट्टा अड़ाकर 25 लाख लूटे


अब भी आ रहे कोरोना के नए मरीज

आपको ये भी बता दें कि, मध्य प्रदेश में हर रोजा अब भी कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर की भी चिंता है। 15 नवंबर को 8 नए मरज मिले थे, जबकि 16 नवंबर को 4 नए मरीज मिले हैं। भोपाल और इंदौर में 1-1 संक्रमित फिर सामने आया है। इसके अलावा इंदौर से खबर है कि कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की मौत हो गई है। वहीं, मौजूदा समय में प्रदेशभर में एक्टिव केसों की संख्या 77 है।

Story Loader