
भोपाल। कोरोना संक्रमण के बाद अब डेंगू का कहर बढ़ रहा है। प्रदेश में बीते चालीस दिनों में ही 2000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यानी हर दिन 50 लोग मच्छरों के आतंक का शिकार हो रहे हैं। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि ये मौसम मच्छरों के लिए सबसे मुफीद है, ऐसे में आगे स्थितियां और भी जटिल हो सकती हैं। प्रदेश में डेंगू के कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा कर हर जिला अस्पताल में 10 बिस्तरों का डेंगू वार्ड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई तक प्रदेश में डेंगू के मामलों की संख्या 225 थी जो 40 दिन में बढ़कर 2232 हो गई है।
मंदसौर में 735 मरीज, राजधानी 150 पार
मंदसौर प्रदेश में डेंगू का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन रहा है यहां प्रदेश के 33 फीसदी केस यानि 735 मरीज मिल चुके हैं। वहीं भोपाल में अब तक डेंगू के 161 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही जबलपुर में 300, रतलाम में 226, आगर-मालवा में 174 डेंगू पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
सात जिलों में 6.30 लाख घरों की जांच
समीक्षा बैठक में बताया गया कि जनवरी से 8 सितंबर तक डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित 7 जिलों में टीमों ने 6.30 लाख घरों का सर्वे किया इनमें से 49041 घरों में लार्वा मिला है।
बीते सालों में मप्र में डेंगू चिकनगुनिया के मामले
साल डेंगू चिकनगुनिया
2016 3340 625
2017 2666 854
2018 4997 1616
2019 4120 802
2020 806 133
2021 2232 110 (8 सितंबर तक)
---------------------
चिकनगुनिया के सबसे ज्यादा मामले भोपाल में
चिकनगुनिया के सबसे ज्यादा 51 मरीज भोपाल में मिले हैं जबकि जबलपुर में 18, भिंड में पांच, नरसिंहपुर में चार, रायसेन रीवा, दमोह, सिवनी में 3-3 दतिया, सतना, सीहोर, सागर, होशंगाबाद में दो-दो नीमच, मुरैना, सिंगरौली, उमरिया, कटनी, बालाघाट, मंडला, बैतूल और छतरपुर में चिकनगुनिया का एक-एक मरीज मिल चुका है।
---------------
लार्वा मिलने पर 42 घरों पर लगा जुर्माना
इधर, राजधानी में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू लार्वा सर्वे का काम तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को लार्वा मिलने पर 40 घरों में जुर्माना किया गया। इस दौरान इनसे 4200 रुपए वसूले गए। शुक्रवार को शहर में डेंगू के दो नए मरीज सामने आए।
Published on:
11 Sept 2021 12:02 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
