
भोपाल। आज की इस भागदौड़ में भरी जिंदगी खुद को स्वस्थ रखना हम सभी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। एक मजबूत शरीर को बनाए रखने के लिए जरूरत होती है एक अच्छे स्वास्थ्य की। अच्छे स्वास्थ्य के लिए कोई जिम का सहारा लेता है तो कोई योगा का। कहीं स्पोर्ट्स का सहारा लिया जाता है तो कोई अपनी डाइट को हिसाब से रख कर सेहत बनाने की कोशिश करता है। लेकिन आज हम आपको ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने से आप कम मेहनत में ही अपने स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं।
भोपाल की हेल्थ न्यूट्रिनिश्ट गीता पांडेय से हमने स्वस्थ रहने के कुछ आसान से उपायों के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि एक्यूप्रेशर से हमारे शरीर के कई सारे रोग दूर किए जा सकते हैं। इन आसान उपायों से हम अपने शरीर को फिट रख सकते हैं।
एक्यूप्रेशर के बारे में कई लोगों ने सुना होगा, लेकिन एक्यूप्रेशर के बारे में बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि यही एक अकेली ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें साइड इफेक्ट होने की संभावना बेहद कम है। इसके अलावा शारीरिक विज्ञान से जुड़ी अधिकतर चिकित्सा पद्धियों में साइड इफेक्ट्स का जिक्र मिलता है, लेकिन एक्यूप्रेशर के साथ ऐसा नहीं है।
एक्यूप्रेशर वास्तव में ऐसी प्रक्रिया है, जिसके द्वारा हम हमारे शरीर में होने वाली विभिन्न रोगों को शरीर में ही उपस्थित कुछ विशिष्ट बिंदुओं को दबाकर दूर कर सकते हैं। एक्यूप्रेशर की मदद से हम हमारे शरीर को फिट और मन को एकाग्र रख सकते हैं। जी हां, आपके शरीर में कुछ बिंदु ऐसे होते हैं जिसमें यदि आप बार बार दबाएं तो आपकी एकाग्रता बढ़ती है, जिन के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं।
1. थर्ड आई पॉइंट - यह पॉइंट आपकी एकाग्रता बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। यह आपकी दोनों आंखों के बीच में स्थित होता है, इस पॉइंट को यदि आप जब आएंगे तो आपकी एकाग्रता बढ़ती है, यदि आप प्रतिदिन कुछ समय के लिए अपने दोनों आंखों के बीच में स्थित इस पॉइंट को जब आएंगे तो आप देखेंगे कि आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी।
2. सनपॉइंट- एकाग्रता बढ़ाने के लिए यह पॉइंट भी कारगर साबित हो सकता है। ये आपके दोनों आंखों और कान के बीच स्थित स्थान पर होता है। वास्तव में यह 2 पॉइंट होते हैं उनमें से एक दाईं आंख और दाईं कान के बीच और दूसरा बाईं आंख और बाएं कान के बीच। इन दोनों प्वाइंटों को दबाने पर भी आपकी एकाग्रता और दृष्टि बढ़ती है।
3. मिडल ऑफ N एंड L पॉइंट- इस प्वाइंट का स्थान आपके होठों और नाक के ठीक बीच में होता है। इस पॉइंट में भी दबाने से आपकी एकाग्रता बढ़ती है, यह पॉइंट आपको कुछ अजीब सा अवश्य लग रहा हो, लेकिन यह वास्तव में एक आजमाया हुआ तरीका है। इस पॉइंट को दबाने में उन लोगों को ज्यादा तकलीफ होगी, जिनकी मूंछ और दाड़ी काफी बड़ी होती है।
4.बिलो थम्ब पॉइंट- यह एक्यूप्रेशर का वह पॉइंट है, जो हमारी समस्त पेट संबंधी रीड की हड्डी संबंधी और आंख संबंधी दोषों को दूर करता है। यह पॉइंट हमारे बाएं हथेली में अंगूठे के नीचे स्थित होता है, जिसे दबाकर आप इन सभी अंगों से संबंधित रोगों को दूर रख सकते हैं।
Published on:
27 Nov 2017 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
