भोपाल

एमपी के ढाई दर्जन से ज्यादा जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट, एक्टिव हुआ स्ट्रॉन्ग सिस्टम

MP Weather- मध्यप्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। प्रदेश के कई जिलों में जोरदार और लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

2 min read
Jul 04, 2025
Heavy rain alert in more than two and a half dozen districts of MP- image patrika

MP Weather- मध्यप्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। प्रदेश के कई जिलों में जोरदार और लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून द्रोणिका जबर्दस्त असरकारक साबित हो रही है। राज्य में अलग-अलग जगहों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं जिसके शुक्रवार को प्रदेश के 26 जिले तर बतर हुए। इधर रात में और शनिवार को भी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहने की बात कही गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश के ढाई दर्जन से ज्यादा जिलों में जोरदार बरसात का अनुमान है। ग्वालियर चंबल संभाग के साथ ही सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में दिनभर पानी बरसा। यहां 9 घंटों में 72 मिमी यानि करीब 3 इंच बारिश हुई। नरसिंहपुर में 2.6 इंच, सागर में 1.5 इंच, मंडला-दमोह में 1 इंच बारिश हुई। प्रदेश के आधे हिस्सों में शुक्रवार रात को भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

24 घंटे में 8 इंच या इससे ज्यादा बारिश होने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात सक्रिय है। मानसून द्रोणिका प्रदेश से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। ऐसे में मंडला, सिवनी और बालाघाट में बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां अगले 24 घंटे में 8 इंच या इससे ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। इन जगहों पर बाढ़ की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।

अनूपपुर, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, शिवपुरी, गुना जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। यानि यहां अगले 24 घंटे में अति भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में 8 इंच तक बरसात हो सकती है। इधर बैतूल, छतरपुर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, पन्ना, सिंगरौली, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम और पांढुर्णा जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

Updated on:
05 Jul 2025 02:15 pm
Published on:
04 Jul 2025 09:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर