Sonam Raghuwanshi- इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर, कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स और चौकीदार बलवीर अहिरवार से पूछताछ के चरण चल रहे हैं। शिलांग पुलिस हत्याकांड के आरोपियों सोनम, विशाल और राज के आमने-सामने बैठाकर भी तीनों से पूछताछ करेगी। इधर शुक्रवार को इंदौर में राजा रघुवंशी के परिजनों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजापाठ और हवन किया। इसके साथ ही राजा के घरवालों का सोनम के परिजनों के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उसका भाई गोविंद हत्याकांड के खुलासे के बाद से ही राजा रघुवंशी के परिजनों के साथ खड़ा दिख रहा है लेकिन भाई सचिन उसपर भी सवाल उठा रहा है। गोविंद रघुवंशी यह कह चुके हैं कि हमारे लिए सोनम मर चुकी है। इसी को मुद्दा बनाते हुए सचिन ने गोविंद की अग्निपरीक्षा लेने की बात कही है। उन्होंने साफ कह दिया है कि भाई यदि वाकई हमारे साथ है तो उसे अपनी बहन सोनम का जीते जी हरिद्वार में पिंडदान करना होगा।