
Rain Alert : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। प्रदेश में गर्मी के बीच बारिश की संभावना है। राज्य में दो दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है।
प्रदेश में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मार्च में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है। इस बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना है। सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर जिले में बारिश होने के आसार है। राजधानी भोपाल में हल्के बादल और थोड़ी हवा रहेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि, मौजूदा समय में उत्तरी उत्तर प्रदेश में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। हरियाणा में भी एक चक्रवात बना हुआ है। जिससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट आई है। करीब करीब आधे मध्य प्रदेश में अगले एक-दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
Published on:
18 Mar 2025 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
