
rain alert in mp
Rain Alert- मध्यप्रदेश में मई में सावन का सा नजारा दिखाई दे रहा है। प्रदेश के बड़वानी में कई जगहों पर झमाझम बरसात हुई जिससे गर्मी से खासी राहत मिली। करीब आधा घंटे की बरसात से मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार को प्रदेश के 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। इससे पहले गुरुवार को भी कई जिलों में पानी गिरा जिससे तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई।
डेढ़ इंच से ज्यादा पानी गिरा
प्रदेश में गुरुवार को करीब आधा दर्जन जिले भीगे। सिवनी में डेढ़ इंच से ज्यादा बरसात रिकार्ड की गई। पचमढ़ी में भी खासी बारिश हुई। प्रदेश के टीकमगढ़, पश्चिमी हिस्से के उज्जैन और धार तथा दक्षिणी हिस्से मंडला में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
शुक्रवार को भी पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश का मौसम बना रहा। यहां के बड़वानी जिले में तेज आंधी के साथ पानी गिरा। जिले के सेंधवा शहर में जोरदार बरसात हुई। यहां दोपहर करीब 1 बजे अचानक मौसम बदला और घने बादल घिर आए। कुछ ही देर में तेज बरसात शुरु हो गई। आसपास के इलाके में भी बरसात होने की खबर है।
मौसम विभाग ने 16 जून को 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी जिलों इंदौर, बड़वानी, धार, देवास, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, दक्षिणी जिलों बैतूल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, उमरिया, मध्य के जिले हरदा और पूर्वी जिले रीवा, मऊगंज शामिल हैं। इन जिलों में भले ही बारिश का अलर्ट है लेकिन अन्य जगहों पर सूरज दिनभर तपा।
संबंधित विषय:
Updated on:
16 May 2025 07:23 pm
Published on:
16 May 2025 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
