19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए उतरी पुलिस, व्यापारी, युवा और कई संगठन

सामाजिक संगठन भी निभा रहे भागीदारी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Mar 28, 2020

हर हाथ को मदद

हर हाथ को मदद

भोपाल। इस समय देश और दुनिया में कोरोना का संक्रमण सबसे बड़ा खतरा है। इस खतरे को देखते हुए देश में लॉक डाउन है। शहर में भी कफ्र्यू और लॉक डाउन की स्थिति है। इस परिस्थिति में समाज का एक जरुरतमंद तबका ऐसा भी है, जिस तक मदद पहुंचाना अनिवार्य है। संकट की इस घड़ी में इस सेवा कार्य में कई संस्थाएं और सेवादार भागीदारी निभा रहे हैं और मानव सेवा में बखूबी भूमिका निभा रहे हैं। इसमें पुलिस, युवा, व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग शामिल है।

व्यापारियों ने भोजन व्यवस्था में दिया सहयोग

टीटी नगर थाना क्षेत्र में चलाई जा रही नि:शुल्क भोजन व्यवस्था में शनिवार को न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ ने भी सहयोग किया। संघ के अध्यक्ष सतीश गंगराड़े, सचिव अजय देवनानी द्वारा आटा, सब्जियां, गैस सिलेंडर, राशन आदि में सहयोग किया गया। टीटी नगर थाना में क्षेत्र के निर्धन असहाय, साधनविहीन बस्तियों के लिए भोजन पैकेट्स अस्थायी किचन में तैयार कर वितरित किए जा रहे हैं।
युवाओं ने किया भोजन वितरित

सेवा संकल्प युवा संगठन के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर युवाओं ने भोजन वितरित किया। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए भी जानक ारी दी गई। संगठन के संयोजक प्रकाश मालवीय ने बताया कि यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
जरुरतमंदों को उपलब्ध कराया भोजन

छत्रपति शिवाजी सेवा कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को आदर्श नगर बस्ती में स्वयंसेवकों के साथ मिलकर भोजन वितरण किया गया। भोजन वितरण का यह चौथा दिन है। इस दौरान सभी ने संकल्प दिलाया कि वे लॉक डाऊन का पालन करे और कोरोना को हराने में भागीदार बने। इस मौके पर दिनेश भोसले, प्रवीण गुप्ता सहित अन्य युवा उपस्थित थे।

आरएएस सेवा दल
आरएसएस सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा 25 मार्च से लॉक डाउन के बाद लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा है। अयोध्या नगर की बस्तियों में रोज सुबह और शाम 600 लोगों को खाना बांटा जा रहा है, इसमें 25 लोग लगे हुए हैं। इसके लिए अयोध्या नगर के पास सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में खाना बनाया जा रहा है।

अग्रकूल परिवार सामाजिक कल्याण समिति

अग्रकुल परिवार कल्याण समिति की ओर से भी शहर में जरुरतमंद परिवारों को भोजन सामग्री के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। समिति के सदस्यों ने अनेक स्थानों पर भोजन के पैकेट वितरित किए। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।