
भीषण गर्मी का अलर्ट : यहां पड़ रही है देश में सबसे ज्यादा गर्मी, इतने दिन और दिखेंगे धूप के तीखे तेवर
भोपाल. इस बार मध्य प्रदेश में अप्रैल माह खत्म होने से पहले ही गर्मी ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। राजस्थान से आ रही सूखी, गरम हवा के साथ साथ सूरज भी आग उगलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तापमान 43 डिग्री के करीब जा पहुंचा है तो वहीं राजगढ़ का पारा 46 डिग्री के करीब जा पहुंचा है। इस तापमान के चलते राजगढ़ को आज देश का सबसे गरम शहर बताया जा रहा है।
बात करें राजधानी भोपाल की तो यहां तापमान 42.80 पर पहुंच गया है। इसे इस सीजन का सबसे अधिक तापमान बताया जा रहा है। गर्मी की हालत यह है कि मध्य प्रदेश में पचमढ़ी को छोड़कर किसी भी शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सिलयस से कम नहीं है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इंदौर समेत सभी शहरों में पारा 41 से 45.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
6 दिन और पड़ सकती है ऐसी गर्मी
मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में गुरुवार को ग्वालियर चंबल संभाग के जिले के अलावा भोपाल संभाग के राजगढ़, विंध्य और बुंदेलखंड के 10 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी 5, 6 दिन और ऐसी ही गर्मी पड़ने की आसार है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 3 मई से बादल छा सकते हैं।
सागर में 1.6 डिग्री का आया उछाल
तीखी धूप चटकने के कारण सागर में पारे की चाल भी बहुत तेज थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री था। जिसमें 1.6 डिग्री का उछाल आया और तापमान 43.2 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा।
रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ तो लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
Published on:
28 Apr 2022 11:42 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
