
Your municipal elections candidate
भोपाल। नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले हैं। उसके साथ एमटेक, एमबीए और लॉ की पढ़ाई करने वाले भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालांकि दूसरी ओर कुछ उम्मीदवार निरक्षर हैं तो कुछ केवल साक्षर। एक उम्मीदवार ने रूस से एमटेक की डिग्री हासिल की है। इस तरह के पढ़े-लिखे उम्मीदवार चुने जाने पर राजधानी के विकास को गति दे सकते हैं।
पार्षद प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन के साथ दिए गए एफिडेविट के विश्लेषण में यह जानकारियां सामने आई हैं। वार्ड 45 से आप की प्रत्याशी ज्योति खरे ने ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एमटेक वोलेनग्राद स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी रूस से किया है। उनकी बेटी भी अभी कनाडा में पढ़ रही है। इसके साथ सबसे ज्यादा डिग्रियां शबिस्ता सुल्तान जकी के पास हैं।
उन्होंने बीए, एमए, एलएलबी, एलएलएम की डिग्रियां ली हैं। वार्ड 32 से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश भागचंदानी ने सीए और सीएस सेमी क्वालिफाई किया है। वार्ड 82 से प्रीति तिवारी बीए एलएलबी हैं और उनके पति सहायक जिला आबकारी अधिकारी हैं।
ये उम्मीदवार केवल साक्षर
वार्ड-3 से रेनू मारन, वार्ड-1 से लक्ष्मण राजपूत, रहमान खान, महेन्द्र वानखेड़े, वार्ड 18 से मोहम्मद नजीम, वार्ड 8 से प्रीति रायकवार, वार्ड 27 से रेखा मारन।
टॉप टेन डिग्री धारी उम्मीदवार
: वार्ड 24 शबिस्ता सुल्तान जकी : बीए, एमए, एलएलबी, एलएलएम
: वार्ड 30 प्रवीण सक्सेना : बीटेक, एमटेक मैनिट
: वार्ड 12 समीर खान : बीकॉम एमबीए
: वार्ड 33 अमित शर्मा : एमकॉम, एमपीएड
: वार्ड 83 रविंद्र यति : एमए, एलएलबी
: वार्ड 29 देवांशु कंसाना : बीई सिविल
: वार्ड 45 शिखा मोनू गोहल : एमएससी, एमएड
: वार्ड 28 किशन सूर्यवंशी : बीकॉम, एलएलबी
: वार्ड 6 दीपा यादव : बीई सिविल
: वार्ड 7 आरती सिंह चौहान : डबल एमए, बीएड
ये उम्मीदवार निरक्षर
वार्ड-1 से निर्दलीय प्रत्याशी भगवती बाई , वार्ड 3 से आप की प्रत्याशी बसंती बाई रघुवीर प्रसाद
टॉप-10 अमीर प्रत्याशी
: वार्ड 42 से कांग्रेस प्रत्याशी अजीजुद्दीन- संपत्ति 35.90 करोड़
: वार्ड 25 से भाजपा प्रत्याशी जगदीश यादव, संपत्ति 19 करोड़
: वार्ड 41 से कांग्रेस प्रत्याशी मो. सगीर- संपत्ति 9.40 करोड़
: वार्ड 24 से कांग्रेस प्रत्याशी शबिस्ता सुल्तान जकी- संपत्ति 6 करोड़
: वार्ड 83 से कांग्रेस प्रत्याशी मंगल यादव- संपत्ति 5.51 करोड़
: वार्ड 7 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका मिश्रा- संपत्ति 3.13 करोड़
: वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र भार्गव- संपत्ति 2.90 करोड़
: वार्ड 20 से निर्दलीय प्रत्याशी सविता यादव- संपत्ति 2.5 करोड़
: वार्ड 83 से भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र यती- संपत्ति 1.68 करोड़
: वार्ड 4 से निर्दलीय उम्मीदवार किशोर साधवानी- संपत्ति 1.50 करोड़
Published on:
27 Jun 2022 08:42 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
