2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather report: देश में सबसे ज्यादा तापमान इन जिलों में, मिलने वाली है राहत

Weather report: देश में सबसे ज्यादा तापमान इन जिलों में, मिलने वाली है राहत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 28 May 2018, 5:19 PM IST

highest temperature in mp

highest temperature in mp

highest temperature in mp

भोपाल। मध्यप्रदेश इस बार सबसे ज्यादा गर्मी की मार झेल रहा है। सोमवार को मौसम ने अपने तीखे तेवर दिखाए और ज्यादातर जिलों का पारा 45 डिग्री के पार बना हुआ है। सूरज की तपन का यह हाल है कि कई जिलों का तापमान 47 डिग्री के पार निकल गया। देश में सबसे ज्यादा तापमान मध्यप्रदेश के खजुराहो में रहा, जहां का तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। लोगों को फिलहाल एक सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इधर, मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक दो दिन में मानसून केरल के तट पर पहुंच जाएगा, इसके बाद जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है।


MP के इन जिलों में देश में सबसे ज्यादा गर्मी
मध्यप्रदेश में 7 जिलों का तापमान सबसे अधिक निकल गया है। सभी जगहों पर 47 के पार तापमान निकल गया है। जो इस समय देश में सर्वाधिक गर्म शहर हैं। इनमें खजुराहो, नौगांव, दमोह, शाजापुर, दतिया एवं ग्वालियर प्रमुख हैं। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो जिले में पारा सोमवार को 47.2 डिग्री के पार हो जाने से यहां पर्यटकों की संख्या कम हो गई है। दिन में यहां का नजारा कर्फ्यू जैसा हो गया है। यहां पूरे सप्ताह तापमान 45 से 47 के बीच ही बना रहने का अनुमान मौसम विभाग ने बताया है।

एक्सपर्ट बोले- जल्द मिलेगी राहत
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक के मुताबिक देश में सबसे अधिक तापमान वाले शहरों में मध्यप्रदेश के भी जिले हैं। इनमें खजुराहो, नौगांव, दमोह, शाजापुर, दतिया और ग्वालियर प्रमुख हैं। नायक के मुताबिक केरल की सीमा पर मानसून पहुंचने ही वाला है। मानसून के मद्देनजर उत्तर में जो मौसम का प्रभाव बन रहा है उससे मध्यप्रदेश में जल्द ही गर्मी कम होने के आसार हैं। एक सप्ताह बाद तापमान में कमी होना शुरू हो जाएगी।

कल से मध्यप्रदेश को मिलेगी राहत
नायक के मुताबिक उत्तरी मैदानों में पूर्वी हवाओं की संभावित स्थापना के कारण लू की स्थिति कम होगी और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से धीरे-धीरे तापमान घटने की संभावना बढ़ गई है।

24 घंटों में केरल पहुंचेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञ नायक के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी-पश्चिम मानसून के केरल के कुछ हिस्सों में पहुंचने के आसार हैं। केरल और कर्नाटक तटों से संबंधित दक्षिण-पूर्व अरब समुद्र पर अच्छी तरह से चिन्हित कम दबाव वाला क्षेत्र और चक्रवात परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक ऊपर तक फैला हुआ चक्रवाती परिसंचरण के साथ केरल-कर्नाटक तटों के आसपास कम दबाव का क्षेत्र और शक्तिशाली होकर स्पष्ट चिन्हित क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। इसके साथ ही मध्य उष्णकटिबंधीय तल तक ऊपर तक फैले चक्रवाती परिसंचरण के साथ एक कम दबाव का क्षेत्र मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी एवं आसपास बना हुआ है। इस कारण अगले 24 घंटों में मानसून तटीय इलाकों में पहुंचने की संभावना है।

अगले 24 घंटे इन जिलों में होगी आफत
मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन और सागर संभागों के जिलों में तथा सतना, रीवा, उमरिया, खरगौन, खंडवा, होशंगाबाद, बड़वानी एवं बुरहानपुर में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इन जिलों का तापमान भी अधिक रहेगा।

लू के थपेड़ों से लोग हुए बेहाल
मध्यप्रदेश के रतलाम, छतरपुर, दमोह, शाजापुर, दतिया और ग्वावलियर जिलों में तीव्र लू और रीवा, सतना, उमरिया, टीकमगढ़, सागर, होशंगाबाद, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, खंडवा, खरगौन, धार उज्जैन, गुना और श्योपुरकला जिलों में लू का प्रभाव है।


इन जिलों में भी ज्यादा तापमान
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का तापमान सोमवार को 45.3 डिग्री पर चले गया। इससे लोग गर्मी से बेहाल हुए।

-निमाड़ क्षेत्र का खंडवा भी सोमवार को काफी गर्म रहा यहां का तापमान 45.5 डिग्री पर पहुंच गया है। यहां का तापमान इस सप्ताह के अंत तक घटकर 44 तक ही पहुंच पाएगा। यानी गर्मी से इस सप्ताह राहत नहीं मिलने वाली है।

-रीवा संभाग में भी तापमान 45 डिग्री के पार बना हुआ है। यह इस सप्ताह के अंत में ही एक से दो डिग्री घट पाएगा। यहां भी गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है।

-महाकाल की नगरी उज्जैन में भी तापमान 45 डिग्री पर बना हुआ है। यहां सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री पर जाने का अनुमान है।

-मध्यप्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी पहाड़ों से घिरी होने के कारण यहां का तापमान करीब पांच डिग्री अन्य जिलों से कम होता है।