
hindu girl marriage with criminal yusuf in bhopal FIR Registered: 'द केरल स्टोरी' फिल्म को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल लगातार तेज बनी हुई है। राजनेता खुद हिन्दू लड़कियों को अवेयर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच प्रदेश की राजधानी भोपाल में काफी समझाने और चेताने के बावजूद नर्सिंग की एक हिन्दू छात्रा ने यूसुफ नाम के लड़के से शादी कर ली। आपको बता दें कि भोपाल के नया बसेरा इलाके के इस मामले में युवती को कुछ दिन पहले ही भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद यूसुफ से दूर रहने की सलाह दी थी। उन्होंने इस युवती को द केरल स्टोरी मूवी भी दिखाई थी। इसके बावजूद युवती का मन नहीं बदल सका और वह यूसुफ के साथ शादी करके भाग गई।
परिजनों का आरोप बहला-फुसलाकर ले गया यूसुफ
यूसुफ के साथ शादी करने वाली यह युवती 19 साल की है। वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। मामले में युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी शशि (बदला हुआ नाम) को पड़ोस में रहने वाला यूसुफ नाम का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। शशि की 30 मई को शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही वह घर से गहने और नकदी लेकर यूसुफ के साथ चली गई। उन्होंने बताया कि यूसुफ आदतन अपराधी है।
शशि के नाम से यूसुफ ने ले रखा है लोन
आरोप यह भी है कि यूसुफ ने शशि के नाम से बैंक से लोन भी लिया हुआ है। इसकी किस्त भी वही चुका रही है। परिजनों ने शहर के कमला नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस ने जब युवती को बुलवाकर पूछताछ की तो, उसने अपनी मर्जी से यूसुफ के साथ रहने की इच्छा जताई।
यूसुफ के खिलाफ दर्जन भर केस दर्ज
मामले में पुलिस का कहना है कि यूसुफ आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही करीब आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह अपने इलाके का आदतन अपराधी है। मामले में यह भी सामने आया है कि अब परिजन युवती से फिर से घर लौटने की गुहार लगा रहे हैं।
Updated on:
05 Jun 2023 06:00 pm
Published on:
05 Jun 2023 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
