Hindu-Muslim Population: भारत देश में सबसे हिंदुओं की संख्या मध्यप्रदेश में है। ऐसा जनगणना 2011 की रिपोर्ट बताती है।
Hindu-Muslim Population: दुनिया का मात्र इकलौता देश भारत ही है। जहां पर सबसे ज्यादा धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। जो कि प्रेमभावना से एक-दूसरे से मिल-जुलकर रहते हैं। यही बात हमारे देश को औरों से अलग बनाती है। जो कि भाईचारे का संदेश देता है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यह हिंदु बाहुल राज्य है। ऐसा जनगणना 2011 के आंकड़े बताते हैं।
मध्यप्रदेश देश का सबसे बड़ा हिंदु बाहुल राज्य है। जनगणना 2011 के मुताबिक, यहां की कुल आबादी 7.6 करोड़ है। जिसमें की हिंदु करीब 90.9 प्रतिशत हैं। ऐसे में एमपी में हिंदुओं की संख्या 6.6 करोड़ हैं। वहीं मुस्लिमों की बात करें को उनकी संख्या मात्र 47 लाख ही है।
मध्यप्रदेश की जनसंख्या 7 करोड़ से अधिक है। यहां पर सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला शहर भोपाल है। इसके इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और बुरहानपुर में है। अगर जिले की आबादी के हिसाब से देखें तो बुरहानपुर में सबसे ज्यादा मुस्लिम हैं। इसके बाद राजधानी भोपाल इस मामले में सबसे आगे हैं।
जनगणना 2011 के आंकड़े बताते हैं कि 7 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाले प्रदेश का सबसे अधिक आबादी वाला जिला इंदौर है। इसके बाद रीवा, सागर, जबलपुर, सतना और धार। यहां पर 20 लाख से अधिक हिंदुओं की आबादी है।
एमपी में सबसे ज्यादा जैन इंदौर में ही हैं और इनकी सबसे कम संख्या सीधी में है। ऐसे ही प्रदेश के आदिवासी इलाकों में ईसाई धर्म की संख्या ज्यादा है। सिख धर्म की ज्यादातर आबादी इंदौर और ग्वालियर में है।