
Ramayan Experience Park will be Developed in Ram Nagri Chitrkoot MP
Ramayan Experience Park Chitrakoot: मध्य प्रदेश को जल्द ही भगवान राम की धार्मिक नगरी के रूप में दुनियाभर में पहचाना जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत एमपी के चित्रकूट में विकसित की जाएगी रामनगरी, जो रामायण काल को जीवंत करती नजर आएगी। इसके लिए सरकार ने अपने स्तर की तैयारियां शुरू कर दी है। सबकुछ प्लानिंग के तहत हुआ तो भगवान राम की तपोभूमि को एक धार्मिक महत्व और टूरिज्म प्लेस के रूप में नई पहचान मिलेगी।
मध्य प्रदेश सरकार के प्लान के मुताबिक चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और टूरिज्म प्लेस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें रामायण काल से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों और नगर परिवहन सेवाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए कुल 750 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है।
राज्य सरकार के प्लान के मुताबिक चित्रकूट में रामायण पार्क बनाया जाएगा। इसे बनाने में 100 करोड़ रुपए खर्च आएगा। 80 एकड़ जमीन पर बनाए जाने वाले इस पार्क में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा रामायण पार्क में रामायण काल के ऐतिहासिक स्थलों को जीवंत रूप दिया जाएगा। 3-D और 5-D लाइट साउंड शो होगा, जो इस पार्क में आने वाले टूरिस्ट को कुछ क्षण के लिए रामायण काल में ले जाएंगे। इसीलिए इस पार्क को नाम दिया गया है रामायण एक्सपीरियंस पार्क।
मध्य प्रदेश सरकार की ये महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसे धार्मिक महत्व और पर्यटन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। डीपीआर के तहत शहर में बस स्टॉप, नई सड़कें और टूरिस्ट की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। राज्य सरकार का ये प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो यहां धार्मिक टूरिज्म में नया आयाम देखने को मिलेगा। रोजगार के अवसर और खुशहाली लाने वाला होगा ये प्रोजेक्ट।
Updated on:
06 Jan 2025 04:35 pm
Published on:
06 Jan 2025 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
