बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाले बरखेड़ी डोब गांव में इस हाईटेक गौशाला का निर्माण शुरु किया जाएगा। कल यानी 23 नवंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसकी आधारशिला रखेंगे। गौशाला में गाय तंदरुस्त रहें, इसके लिए गोशाला परिसर में हरा चारा, भूसा और पशु आहार सप्लाई के लिए अत्याधुनिक कन्वेयर बेल्ट सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और जिला पंचायत के सहयोग से गौशाला का निर्माण होगा, जबकि इसके संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भोपाल नगर निगम संभालेगा।