
भोपाल। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में थे। वे यहां वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने तथा भाजपा के 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में पहुंचे 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान पीएम ने समान नागरिक संहिता पर अपना रुख स्पष्ट किया था। जिसके बाद प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के सियासी गलियारों में कुछ तपिश बढ़ सी गई है। दरअसल इस यूसीसी के मुद्दे एआइएमआइएम के अध्यक्ष असद उद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी के बयान की आलोचना करते हुए इसके जवाब में हिंदू सिविल कोड का हवाला दिया है। इस पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर पलटवार करते हुए उनकी भाषा को कांग्रेस और अंग्रेजों की भाषा कहा है।
बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 'यूनिफार्म सिविल कोड का विरोध करने वाले असदउद्दीन ओवैसी दरअसल अंग्रेजों और कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं। जिस संविधान संशोधन का हवाला ओवैसी दे रहे हैं, उसका निर्माण आदरणीय बाबासाहब आंबेडकर जी ने किया था। बाबासाहब हमेशा समान नागरिक संहिता के पक्ष में रहे। अंग्रेजों के कारण और नेहरू जी के कारण उस समय 1954 में हिंदू सिविल कोड लाए और इस तरह की बातें करें, ऐसा उन्होंने बोला था। राजीव गांधी के समय में शाहबानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय को पलट दिया था।' तीन तलाक पर गृहमंत्री ने ओवैसी को घेरा नरोत्तम मिश्रा ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी ओवैसी को घेर लिया। उन्होंने कहा कि 'इनके जैसे लोग अपने समाज की आधी आबादी यानी महिलाओं का ही पक्ष नहीं लेते। माताओं, बहनों के उत्थान का तीन तलाक निषेध संबंधी जो कानून है, ये उसका ही विरोध करते हैं। ये कॉमन सिविल कोड का शुरुआत से ही विरोध करते हैं। ये बहुत क्षुद्र मानसिकता है। जबकि हम जब कश्मीर का विषय आया था, तब भी हमारे लोगों ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो निशान नहीं हो सकते। हम तो शुरुआत से समान नागरिक संहिता के पक्षधर रहे हैं।
Updated on:
28 Jun 2023 02:15 pm
Published on:
28 Jun 2023 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
