मीडिया बातचीत के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि, 'मैने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का मंगलसूत्र का विज्ञापन देखा जो बेहद आपत्तिजनक है। आभूषणों में सर्वाधिक महत्व धार्मिक दृष्टि से मंगलसूत्र का ही है। हम मानते हैं कि, मंगलसूत्र का पीला हिस्सा मां पार्वती है और काला हिस्सा भगवान शिव। भगवान शिव की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है। मां पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है।' उन्होंने आगे कहा कि, 'मुझे इस बात को लेकर आपत्ति है कि, तमाम चेतावनी के बाद भी हिंदू धर्म व उसके प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ की सुनियोजित प्रक्रिया जारी है। मैं व्यक्तिगत रूप से सब्यसाची को चेतावनी दे रहा हूं और अल्टीमेटम दे रहा हूं कि, विज्ञापन 24 घंटे में हटाएं नहीं तो केस दर्ज होगा। वैधानिक कार्रवाई होगी और अलग से फोर्स भेजी जाएगी।'