6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉस में आई भोपाल की अर्शी खान, पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए बोली थी ऐसी बात

एक फाइव स्टार होटल में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ी गई भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान फिर सुर्खियों में है। वो अब बिग बॉस 11 का हिस्सा ...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 04, 2017

arshi khan

भोपाल। एक फाइव स्टार होटल में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ी गई भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान फिर सुर्खियों में है। वो अब बिग बॉस 11 का हिस्सा बन गई हैं।

पिछले साल अक्टूबर में ही सेक्स रैकेट में पकड़ाने के बाद पुलिस पर ही कई गंभीर आरोप लगाकर फरार हो गई थी। अर्शी पिछले दो सालों में पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ नाम जुड़ने के साथ ही हॉट फोटो शूट से सुर्खियों में आ चुकी है। इन दिनों भी उसका एक हॉट वीडियो वायरल हो रहा है।


पांच सितारा होटल में होता था हाईप्रोफाइल काम
-पिछले साल अक्टूबर में पुणे की एक फाइव स्टार होटल के सेक्स रैकेट में भी चर्चाओं आई थी।
-होटल के रूम नंबर 309 में चल रही थी संदिग्ध गतिविधि।
-कृष्णा नामक एजेंट कुछ लड़कियों को लेकर पहुंचा था।
-पुलिस ने ग्राहक बनकर मारा छापा।
-पुलिस ने कृष्णा नामक एजेंट के साथी विपुल दहाल को 16 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा।
-तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 3,4 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज।
-भोपाल की इस मॉडल को पुणे में मोहम्मद वाड़ी के महिला सुधार गृह में भेजा, जहां से वह कर्मचारियों से झगड़ा करके भाग गई। अब पुलिस उसके फोन को ट्रैक करके तलाश में जुट गई है।

भोपाल की है यह मॉडल
-यह विवादास्पद मॉडल भोपाल की ही रहने वाली है। इस मॉडल ने यह कहकर सुर्खियां बटौरी थी कि उसका पाकिस्तान के एक क्रिकेटर के साथ अफेयर है।

-भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान एक ड्रामा कंपनी के साथ जुड़ गई। यहां से उसकी एक्टिंग की शुरुआत हुई और स्टेज शो से सुर्खियां बटौरने लगी।

-यह मॉडल अपने अश्लील तस्वीरों के कारण भी अक्सर चर्चाओं में रही।


राधे मां पर भी लगाया रैकेट चलाने का आरोप
-राधे मां पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाने वाली यह एक्ट्रेस अब खुद एक सेक्स रैकेट में फंस गई है।

-इस मॉडल ने कुछ माह पहले एक video जारी करके विराट कोहली और कप्तान धोनी के बारे में विवादास्पद बयान दिया था।

-इस माडल ने पाकिस्तान के एक क्रिकेटर से संबंध होने की बात भी कही थी।

-इस मॉडल को शिवसेना ने धमकी भी दी थी। इसके बाद इस एक्ट्रेस ने कहा था कि वे किसी से नहीं डरती हैं। यह उस समय की बात है जब वह फिल्मों में आगे बढ़ने के लिए स्ट्रगल कर रही थी।

-यह मॉडल जब 4 साल की थी तब वह अपने परिजनों के साथ भोपाल आकर बस गई थी। इसका जन्म अफगानिस्तान में हुआ था। तभी से वह भोपाल में पली और बढ़ी है।


अफरीदी पर दिए थे ऐसे बयान
-साल 2016 में अर्शी ने शाहिद अफरीदी को लेकर एक ऐसा बयान दिया था कि वे सुर्खियों में आ गई थी।
-उसने कहा था कि शाहिद अफरीदी के साथ वह सो चुकी है।
-वह अफरीदी के बच्चे की मां बनने वाली थीं। बाद में इस मामले को पब्लिसिटी स्टंट बताया गया था।