3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशियों के दीपों से हुआ हर घर-आंगन रोशन,आतिशबाजी से रंगीन हुआ आसमान

खुशियों के इस त्योहार को बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सब ने बडे ही उत्साह से मनाया।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Oct 28, 2019

जयपुर में पेशावर से आकर बसे थे आतिशबाजी का कमाल दिखाने वाले शोरगर

जयपुर में पेशावर से आकर बसे थे आतिशबाजी का कमाल दिखाने वाले शोरगर

भोपाल। पांच दिवसीय दीपोत्सव का सबसे खास दिन दिवाली रविवार को बडे ही धूम धाम से मनाई गई। शाम को आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। रविवार सुबह से ही बाजार में रौनक रही। बड़ी खरीदी से लेकर छोटी-छोटी जरूरी चीजों की खरीदी के लिए बाजार ठसाठस भरा रहा। खुशियों के इस त्योहार को बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सब ने बडे ही उत्साह से मनाया। वही लोगों ने शाम को गणेश लक्ष्मी की पूजा कर दीपावली मनाई।

एक हजार रुपए तक की लक्ष्मी प्रतिमाएं
शहर में लक्ष्मी प्रतिमाओं की भी खूब बिक्री हुई। मुख्य बाजार सहित हर बाजार में लक्ष्मी प्रतिमाओं की दुकानें लगीं थीं। बाजार में 15 रुपए से लेकर 1 हजार रुपए तक की प्रतिमाएं बाजार में बिकीं। आकार और सजावट के आधार पर प्रतिमाओं के दाम रहे। देर रात तक बाजार में खरीदारी चलती रही।

खील-बताशा प्रसादी और दीये की बिक्री
महालक्ष्मी पूजा के लिए सड़क के किनारे दुकानें लगाकर खील, मुरमुरा, बताशा भी खूब बेचे गए। इन दुकानों से लोगों ने बड़ी मात्रा में प्रसादी खरीदी। इसके साथ परम्परागत शकर के रंग बिरंगे हाथी-घोड़े और मिठाई बिकती रही।


ड्रायफ्रूट, मिठाइयों की खूब मांग
मिष्ठान विक्रेता अंकित नेमा ने बताया कि इस बार मावे की मिठाईयों के स्थान पर ड्रायफ्रुट की मिठाइयों की बड़ी शृंखला तैयार थी और उसकी मांग भी खूब बढ़ी है। खासकर ड्रायफ्रूट बर्फी की अच्छी मांग है, जो सुगर फ्री है। इसके अलावा काजू बाइट, काजू स्पेशल, और शुद्ध घी से बने मैसूर पाक, चिरोंजी बर्फी के साथ ही बंगाली मिठाईयों की भी खूब मांग थी।

गोवर्धन पूजा आज
दीपावली पर्व के अगले दिन यानि आज भगवान गोवर्धन की पूजा की जाती है। महिलाएं घर के आंगन में गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन का स्वरूप बनाती हैं, जिनकी श्रद्धाभाव से पूजा की जाती है। घर में कच्चा पकवान भी बनाया जाता है। आज दोपहर 12 बजे सामूहिक गोवर्धन पूजा का आयोजन जगह जगह किया जाएगा ।