18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं भगवान को मनाने के 5 तरीके, इन उपायों को करने से पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

पंडित जी के दुवारा बताए गए कुछ नियमों का पालन करके आप भी इष्ट देव को खुश कर सकते हैं.......

2 min read
Google source verification

भोपाल। जीवन में हर इंसान अपनी परेशानियों से दुखी है। कई बार परेशानियां इतनी ज्यादा हो जाती है कि इंसान खुद में घुटने लगता है। कई बार इन परिस्थितियों से निकलने के लिए इंसान भगवान की शरण में जाता है। अपने इष्ट देव की पूजा करता है। शहर के ज्योतिष पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि भगवान के लिए की गई सभी प्रकार की पूजा का अपना अलग महत्व होता है। भगवान तो एक ही है लेकिन आप जिस भगवान को अपना इष्ट देव मानते है, उनकी पूजा में सारे नियमों का पालन करने पर भगवान अपने भक्त की सारी मनोकामना पूर्ति करते हैं। पंडित जी के दुवारा बताए गए कुछ नियमों का पालन करके आप भी इष्ट देव को खुश कर सकते हैं।

- सबसे पहले तो आप जिन भी देवी-देवताओं को अपना इष्टदेव मानते है, सुबह के समय स्नान करके उनको याद करना कभी न भूलें। अपने इष्टदेव को सुबह के समय याद करने से परेशानियों का सामना कम करना पड़ता है। साथ आप जिसको भी इष्टदेव मानते हैं उनके मंत्रों का जाप जरूर करें। जैसे- ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ नम: शिवाय, ऊँ रामदूताय नम:, ऊँ रुद्राय नम: आदि।

- आप जिस भी देवी-देवता को मानते हैं उनका घर में एक बार पाठ और यज्ञ जरूर कराएं। कहा जाता है कि घर में यज्ञ करने से घर के सारे वास्तु दोष नष्ट हो जाते है और भगवान प्रसन्न होते हैं।

- अपने इष्टदेव के नाम पर गरीबों में कुछ न कुछ दान जरूर करेंय़ यदि आप ऐसा करते है करते है तो आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है और भगवान आपसे प्रसन्न रहते है।

- आप जिनको भी इष्टदेव मानते है उनके नाम पर कोई भी तप ( तपस्या) जरूर करें। तपस्या में आप शरीर से किसी भी चीज का मोह छड़ सकते हैं, जैसे चावल खाना छोड़ दे, या फल छोड़ दे कुछ समय के लिए। आप जिस भी चीज के छोड़ रहे है, एक टाइम के बाद लो चीज किसी गरीब को दान करें। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते है।