5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर पर झटपट पानी-पुरी बनाने की सबसे आसान विधी, नहीं लगेगा ज्यादा समय

बिल्कुल सरल तरीके से बनाएं पानी-पुरी.......

2 min read
Google source verification
photo6109217415645735325.jpg

how make pani puri

भोपाल। कोरोना वायरस के चलते सब कुछ बंद है। इस लॉकडाउन में घरों के अंदर बैठे लोगों को अब स्ट्रीट फूड बहुत याद आ रहे है। जिसमें पानी-पुरी को लोग सबसे ज्यादा मिस कर रहे है। वैसे भी गोल गप्पे भारत का बहुत ही प्रसिद्ध स्नैक है जिसे हर उम्र के लोगों द्वारा पंसद किया जाता है। भारत के कई राज्यों में इसे अलग नाम से जाना जाता है, मध्यप्रदेश में इसे फुल्की कहा जाता है। तो चलिए हम आपको बताते है कि कैसे बहुत सरल तरीके से आप घर पर ही पानी-पुरी बना सकते हैं।

होममेड पानी पूरी बनाने के लिए सामग्री

पानी के लिए -

आधा कप धनिया पत्ते बारीक कटे हुए
आधा कप पुदीने के पत्ते बारीक कटे हुए
एक चम्मच इमली का पेस्ट
काला नमक
चाट पाउडर

पूरी के लिए -

एक कप सूजी (रवा)
चावल का दो चम्मच पाउडर
आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
एक चम्मच तेल

भरावन के लिए -

2 उबले आलू कटे हुए
आधा कप उबले काबुली चने
आधा कप प्याज कटा हुआ
एक बड़ा चम्मच धनियापत्ती
एक चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
एक चम्मच चाट मसाला
स्वादानुसार काला नमक

गोलगप्पा बनाने की विधि -

- एक कटोरा लें, उसमें सूजी, चावल का पाउडर , सोडा और तेल मिक्‍स करें।
-फिर इसमें धीरे धीरे गुनगुना पानी डाल कर गूथ लें।
- इस तैयार आटे को 25-35 मिनट तक के लिये ढंक कर रख दें।
- एक बार मसल कर मिुलायम कर लें और फिर इसको तीन भागों में बांट लें।
- आटा ना तो ज्‍यादा कड़ा गूथना चाहिये और ना ही ज्‍यादा मुलायम।
- फिर आटे के एक हिस्‍से को पूरी तरह से बेल लेंगे।
- बेले हुए आटे पर दबा कर ढेर सारे गोल गप्‍पे अलग कर लेंगे।
- इन तैयार गोल गप्‍पों को किसी कपड़े से ढंक लें और अन्‍य गोल गप्‍पे बेल लें।
- जब पूडियां तैयार हो जाएं तब आंच पर कढ़ाई चढ़ा कर तेल गरम करें।
- उसके बाद इसमें पूडियां डाल कर तल लीजिये।
- जब गोलगप्‍पे तैयार हो जाएं, तब इन्‍हें 3 घंटे के लिये खुले बर्तन में ही रखें, जिससे वे सख्‍त हो जाएं।

भरावन और पानी तैयार करने का तरीका

- एक प्लेट में आलू, प्याज, धनिया पत्ते, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, उबले चने और लाल मिर्च पाउडर डालकर, सारी सामग्री अच्छी तरह मिक्स कर लें।

- अब पुदीने के पत्ते, धनिया पत्ते, इमली का पेस्ट, हरी मिर्च, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर और काला नमक मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

- इस पेस्ट को 4 कप पानी डालकर मिक्स करके छान लें।

- अब तैयार हो गई आपकी स्वादिष्ट पानी पूरी।