
google search
भोपाल। साल 2022 लगभग अब जाने ही वाला है कुछ ही दिन बचे हैं। बीते कुछ सालों से हम डिजिटल हो गए हैं। यही कारण है कि अब कुछ भी हमें जानना होता है है तो हम सीधे उसे गूगल कर लेते हैं। गूगल पर हर किस्म की जानकारी होती है, इसलिए गूगल को 'गूगल गुरु' भी कहा जाता है। गूगल ने अपनी "ईयर इन सर्च 2022" रिपोर्ट जारी कर दी है। बता दें कि इस लिस्ट में उन सभी की-वर्ड को शामिल किया गया है जिन्होंने देश दुनिया में धमाल मचाया है।
31 जुलाई थी आखिरी तारीख
इसी में एक की-वर्ड है.... 'हाउ टू' सर्च में 'हाउ टू फाइल आईटीआर ऑनलाइन'। गूगल के ट्रेंड डेटा से पता चलता है कि जुलाई के आखिरी हफ्ते में 24 जुलाई से 30 जुलाई के बीच 'हाउ टू फाइल आईटीआर ऑनलाइन' सर्च में सबसे ज्यादा उछाल आया। गौरतलब है कि इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। सरकार ने इस साल आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख को 31 जुलाई से आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। यहीं कारण है कि Google की 'ईयर इन सर्च 2022' रिपोर्ट के अनुसार, 'हाउ टू फाइल आईटीआर ऑनलाइन' 2022 में सबसे बड़ी खोजों में से एक थी।
बता दें कि 'हाउ टू' सर्च में 'हाउ टू फाइल आईटीआर ऑनलाइन' को आठवें स्थान पर रखा गया है। 'पीटीआरसी चालान कैसे डाउनलोड करें' और 'ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं' भी शीर्ष 10 रुझानों में शामिल थे। इनकम टैक्स वेबसाइट पर मौजूद आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए अब तक 6,99,87,701 आईटीआर फाइल किए जा चुके हैं। इनमें से 6.62 करोड़ से अधिक आईटीआर सत्यापित किए गए हैं जबकि 6.37 से अधिक रिटर्न कर विभाग द्वारा प्रोसेसड किए गए हैं। 31 दिसंबर, 2022 आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख है।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले की-वर्डस
1. How to download vaccination certificate (टीकाकरण प्रमाणपत्र कैसे डाउनलोड करें)
2. How to download PTRC challan (पीटीआरसी चालान कैसे डाउनलोड करें)
3. How to drink Pornstar martini (पोर्नस्टार मार्टिनी कैसे पीयें)
4. How to make an e-SHRAM card ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं
5. How to stop motions during pregnancy (गर्भावस्था के दौरान मोशन को कैसे रोकें)
6. How to link voter ID with Aadhaar (वोटर आईडी को आधार से कैसे लिंक करें)
7. How to make banana bread (केले की रोटी कैसे बनाये)
8. How to file ITR online (ऑनलाइन आईटीआर कैसे फाइल करें)
9. How to write Hindi text on image (इमेज पर हिंदी टेक्स्ट कैसे लिखें)
10. How to play Wordle (वर्डल कैसे खेलें)
व्हाट इज में ये किया गया सबसे ज्यादा सर्च
1. व्हाट इज अग्निपथ स्कीम
2. व्हाट इज नाटो
3. व्हाट इज एनएफटी
4. व्हाट इज पीएफआई
5. व्हाट इज द स्क्वायर रूट ऑफ 4
6. व्हाट इज सरोगेसी
7. व्हाट इज सोलर एक्लिप्स
8. व्हाट इज आर्टिकल 370
9. व्हाट इज मीटेवर्स
10. व्हाट इज म्योसाइटिस
अब जान लेते हैं घर बैठे कैसे भरे ऑनलाइन ITR
स्टेप 1: https://eportal.incometax.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2: पैन/आधार का इस्तेमाल करते हुए ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें।
स्टेप3: अब फाइल रिटर्न पर क्लिक करें।
स्टेप 4: फाइलिंग का तरीका और अपने फाइनेनशियल ईयर को चुनें।
स्टेप 5: सभी निर्देशों का पालन करें। और सही ITR फॉर्म का चयन करें (ITR-1 वेतन आय वाले व्यक्तियों के लिए)
स्टेप 6: प्री-फिल्ड रिटर्न को वैलिडेट करें। इसमें आपके नियोक्ता द्वारा फॉर्म 16 के माध्यम से कर विभाग को प्रदान किए गए सभी विवरण होंगे।
स्टेप 7: यदि आवश्यक हो तो पहले से भरे हुए रिटर्न को सबमिट करें।
स्टेप 8: अपना आईटीआर फाइल करें और रिफंड के लिए इंतजार करें (यदि कोई हो)।
Published on:
13 Dec 2022 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
