
पैसे के साथ ही घर में शांति के लिए अपनाएं ये खास उपाय! ये पॉजिटिव एनर्जी देने के साथ ही आपके बैंक बैलेंस भी करेंगी बढ़ौतरी
भोपाल। आज के इस भागते दौड़ते युग में हर कोई जीवन में शांति चाहता है, वहीं जरूरतों के इस दौर में हर कोई अपनी जेब का पर्स भी हमेशा रुपयों से भरा होने की आशा रखता है। लेकिन तमाम तरह की कोशिशों के बावजूद आज इन दोनों चीजों का एक साथ मिलना काफी मुश्किल सा ही दिखता है।
इस दौर में अधिकतर जिसके पास पैसा है उसके पास शांति नहीं और जिसके घर शांति है उसका पर्स हमेशा पैसों से भरा नहीं रहता। ऐसे में ज्योतिष के साथ ही वास्तु में भी कुछ खास उपाय हैं, जो आपकी दोनों इच्छाओं को पूरी करने की बात कहते हैं।
इस संबंध में वास्तु की जानकार रचना मिश्रा बतातीं हैं कि अपने घर के लिए हम जो कलर्स आप हैं वह केवल घर को ही सुंदर नहीं बनाते, बल्कि इनका असर हमारे मूड पर भी पड़ता है।
मिश्रा कहती हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दीवारों पर लगाए जाने वाले ये रंग पॉजिटिव एनर्जी के साथ-साथ दिमाग और शरीर को बैलेंस करने में भी अहम भूमिका अदा करते हैं।
जानिये कौन सा रंग कहां के लिए है खास...
1. बैठने वाला कमरा यानि Living Room
जब भी हम घर में प्रवेश करते हैं, तो सबसे पहले हमारा परिचय लिविंग रूम से ही होता है। ऐसे में इस जगह के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कलर कुछ ऐसा होना चाहिए जो हमें एनर्जी का एहसास दे। लीविंग रूम के लिए सबसे अच्छे कलर्स में हम नीले, हरे और पीले रंग को उपयोग कर सकते हैं। वैसे वास्तु के अनुसार लिविंग रूम के कुछ हिस्से में आप लाल रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उर्जा का एहसास देता है।
2. खाने का कमरा यानि Dining Room
वहीं खाना खाने वाले कमरे यानि डाइनिंग रूम के लिए ऐसा रंग हो, जो स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी के साथ-साथ शांत माहौल को दर्शाता हो, ताकि इससे दिमाग और शरीर को आराम मिल सके। इसके लिए आप हरे, पीले और नीले रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. सोने का कमरे यानि Bedrooms
मिश्रा के अनुसार चुंकि एक व्यक्ति अपना ज्यादा से ज्यादा समय बेडरूम में बिताता है, इसलिए रंगों के मामले में इस कमरे का पूरा ध्यान देना चाहिए। आपको यहां गुलाबी, नीला, हरा, ग्रे और बैगनी जैसे हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। ये रंग प्यार और खुशी के बारे में बताते हैं, साथ ही यह शांति, सुकून व नींद को भी बढ़ावा देते हैं।
4. बच्चे का कमरा यानि Children’s Room
हमारे चेहरे पर बच्चों को देखकर खुशी का एहसास होता है, इसलिए उनके रूम का कलर भी ऐसा ही होना चाहिए जो खुशी दे। इसके लिए आप नारंगी, गुलाबी, नीला, हरा और लैवेंडर कलर्स में ब्राइट और वाइब्रेट रंग लगाएं। अपने बच्चों के कमरे में इस बात का खास ध्यान रखिए कि यहां लाल रंग का ज्यादा इस्तेमाल न करें। माना जाता है कि यह एक भड़काऊ रंग है, जो बच्चों को तनाव में डाल सकता है।
5. पढ़ाई का कमरा यानि Study Room
हमेशा घर में स्टडी रूम ऐसा होना चाहिए, जो खुशी और पॉजिटिविटी का एहसास दे। इसके लिए हरा, नीला, लैवेंडर और लाइट पर्पल जैसे कलर्स उपयुक्त हैं। अगर बच्चों का स्टडी टेबल उनके बेडरूम में है, तो उनके कमरे में इन रंगों का जरूर इस्तेमाल करें। माना जाता है कि ये रंग ध्यान को बढ़ाने और याददाश्त में सुधार करेंगे।
6. किचन यानि Kitchen
यह घर का एक महत्वपूर्ण कमरा है, वास्तु के अनुसार किचन के लिए ऐसे बहुत से कलर्स हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें नारंगी, सफेद, हरा, गुलाबी और पीला रंग शामिल है।
7. मेहमान का कमरा यानि Guest Room
यदि आपका किसी शहर में घर है तो मेहमान भी आएंगे ही, इसलिए उनके रूम के लिए भी रंग चुनना आपकी ही जिम्मेदारी है। यदि आप अपने मेहमान का स्वागत अच्छे से करना चाहते हैं और उन्हें शानदार मेहमाननवाजी देना चाहते हैं, तो आप हल्का पीला, नारंगी, लैवेंडर, नीले और हरे रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर के हर एक हिस्से को खूबसूरती, ऊर्जा व पॉजिटिविटी से भरने के लिए सही कलर्स का चुनाव करना बहुत ही जरूरी है।
राशि के अनुसार पर्स का रंग: नहीं होगी पैसों की किल्लत...
घर में शांति और सुकुन के बाद सबसे बड़ी जरूरत होती है पैसे की, तो इस मामले में भी रंग आपको काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। ज्योतिष व वास्तु की जानकार मीता लोहानी कहतीं हैं कि अगर आप पैसों कि किल्लत से अक्सर परेशान रहते हैं तो टेंशन छोड़ अपनी राशि के अनुसार उस रंग का पर्स अपने पास रखना शुरू कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होने लगेगा।
राशि के अनुसार ये करें: मिलेगा फायदा!
1. मेष राशि-
इस राशि के जातक अपने पास लाल या भूरे रंग का पर्स रखें।
- पर्स में अनावश्यक वस्तुएं न ठूसें।
- पर्स में थोड़ी दूर्वा रखें।
2. वृषभ राशि-
इस राशि वाले अपने पास सफेद या क्रीम रंग का पर्स रखें।
- फटा हुआ या खराब पर्स न रखें।
- पर्स में थोड़े अक्षत रखें।
3. मिथुन राशि-
इस राशि के जातक अपने पास ग्रे या हरे रंग का पर्स रखें।
- रोज रोज अपना पर्स न बदलें।
- पर्स में लाल चन्दन की लकड़ी रखें।
4. कर्क राशि-
इस राशि वाले अपने पास क्रीम या सफेद रंग का पर्स रखें।
- पर्स में ज्यादा सौन्दर्य प्रसाधन न रखें।
- पर्स में हल्दी की गांठ जरूर रखें।
5. सिंह राशि-
इस राशि के लोग अपने पास लाल या भूरे रंग का पर्स रखें।
- बहुत ज्यादा पुराने पर्स का प्रयोग न करें।
- पर्स में एक लोहे का छल्ला जरूर रखें।
6. कन्या राशि-
इस राशि के जातक अपने पास मल्टी कलर या हलके रंग का पर्स रखें।
- बहुत सारे पर्स न रखें।
- पर्स में नीले रंग का रुमाल जरूर रखें।
7. तुला राशि-
इस राशि वाले लोग अपने पास क्रीम या सफेद रंग का पर्स रखें।
- फटा हुआ पर्स न रखें।
- पर्स में पीतल या सोने की वस्तु जरूर रखें।
8. वृश्चिक राशि-
इस राशि वाले अपने पास ग्रे या भूरे रंग का पर्स रखें।
- पर्स साथ में रखना न भूलें।
- पर्स में तांबे की वस्तु जरूर रखें।
9. धनु राशि-
ये लोग अपने पास लाल या चॉक्लेट रंग का पर्स रखें।
- पर्स को खाली न रखें।
- पर्स में चांदी की कोई वस्तु जरूर रखें।
10. मकर राशि-
मकर राशि के जातक अपने पास ग्रे या काले रंग का पर्स रखें।
- पर्स बार बार न बदलें।
- पर्स में कोई सुगन्धित चीज जरूर रखें।
11. कुंभ राशि-
इस राशि वाले लोग अपने पास काले या भूरे रंग का पर्स रखें।
- पर्स में खुले पैसे जरूर रखें।
- पर्स में सोना या पीतल जरूर रखें।
12. मीन राशि-
इस राशि के जातक अपने पास क्रीम या पीले रंग का पर्स रखें।
- पर्स में अनावश्यक कागज न रखें।
- पर्स में लाल चन्दन की लकड़ी रखें।
ज्योतिष शास्त्र: इस उपाय से भी हमेशा रुपयों से भरा रहेगा पर्स!...
भले ही ये सच है कि जीवन में पैसे-रुपयों से सब कुछ नहीं मिलता, लेकिन यह भी सच है कि पैसे-रुपयों से ही तमाम सुख मिलते हैं। जिसके चलते आज के दौर में पैसा ही कई लोगों के लिए भगवान बन चुका है, वहीं ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी जेब में रखा पर्स हमेशा रुपयों से भरा रहे।
इस संबंध में ज्योतिष के जानकार डीएस शास्त्री कहते हैं कि यदि आप चाहते हैं कि आपका पर्स हमेशा रुपयों से भरा रहे और आपको पैसे की कभी भी किल्लत न हो तो ज्योतिष शास्त्र में इसके तहत कुछ ऐसे उपाय है, जिनके संबंध में माना जाता है, कि ये कार्य करने वाले व्यक्ति के उपर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, और उसका पर्स हमेशा रुपयों से भरा रहता है।
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
आपके पर्स में हमेशा रुपये भरे रहें चाहे फिर वह कैश के रूप में हो या प्लास्टिक मनी के रूप में, इसके लिए आपके ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद होना आवश्यक है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न रखने और उनकी की कृपा पाने के लिए आपको अपने पर्स में कुछ शुभ चीजों को हमेशा पूरे विश्वास और पवित्रता के साथ रखना चाहिए। जैसे मां लक्ष्मी की पूजा की गई तस्वीर को बरकत बनी रहती है। लेकिन ध्यान रहे कि मां लक्ष्मी की तस्वीर कटी-फटी न हो।
समृद्धि का श्रीयंत्र
यदि आप चाहते हैं कि आपके पर्स में कभी पैसे खत्म न हो और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो इसके लिए आप अपने पर्स में छोटे आकार का श्रीयंत्र विधि-विधान से पूजा करवाकर रख लें। श्रीयंत्र को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। सुख-समृद्धि की कामना करने वाले को इसकी अवश्य पूजा करना चाहिए। यह बहुत ही ज्यादा शुभ फल देने वाला माना गया है।
चांदी का सिक्का
पर्स में पूजा किए गया चांदी का सिक्का रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होता होती है। वास्तु के अनुसार भी चांदी का सिक्का धन की वृद्धि के लिए शुभ माना गया है। इस बात का ध्यान रहे कि इस सिक्के में मां लक्ष्मी की तस्वीर अंकित हो और इसे पूजा करने के पश्चात ही अपने पर्स में रखें। इसी तरह आप चाहें तो तांबे की पट्टी पर कुबेर और श्री यंत्र बनवाकर रख सकते हैं।
केसर या हल्दी का टुकड़ा
लक्ष्मी पूजन में केसर और हल्दी का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। शुभता लिए हुए केसर या हल्दी के टुकड़े को पर्स में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा से पर्स रुपयों से कभी खाली नहीं होता है।
अक्षत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र को जीवन में सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। अक्षत या फिर कहें अखंडित चावल भी उसी शुक्र ग्रह का प्रतीक है। मां लक्ष्मी की पूजा में चढ़ाए गए अक्षत बहुत ज्यादा शुभता लिए होते हैं।
सुख-सौभाग्य को बढ़ाने और धन के भंडार को भरा रखने के लिए इस पवित्र एवं शुभ अक्षत को छोटे से सफेद कपड़े में लपेटकर अपने पर्स में रख लें। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके पास हमेशा धन-धान्य बना रहेगा।
गोमती चक्र
गोमती चक्र भी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मां लक्ष्मी की पूजा में इसका विशेष प्रयोग किया जाता है। तंत्र शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने में यह काफी शुभ साबित होता है। पूजित गोमती चक्र को पर्स में रखने से कभी पैसों की किल्लत नहीं होती है।
सुमुद्री कौड़ी
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए की जाने वाली पूजा में कौड़ी का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। शुभता लिए इस कौड़ी को पर्स में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और आपका पर्स रुपयों से भरा रहता है।
पीपल का अभिमंत्रित पत्ता
सनातन परंपरा में पीपल के वृक्ष को काफी पवित्र माना गया है। इसमें भगवान विष्णु का वास माना गया है।
ऐसे में माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप पीपल के पत्ते को शुभ मुहूर्त में लेकर शुद्ध जल एवं रोली आदि से अभिमंत्रित करें और इस पर केसर से ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नमः लिखकर अपने पर्स में रखें। ध्यान रहे कि पूजित पीपल के पत्ते को पर्स में रखते समय किसी दूसरे व्यक्ति की नजर न पड़े। जब कभी यह पत्ता टूट जाए तो इसे किसी पवित्र नदी या साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें।
कमल गट्टा
यदि आपके पर्स में पैसे नहीं टिकते हैं तो आप मां लक्ष्मी के पूजन में विशेष रूप से प्रयोग में लाए जाने वाले कमलगट्टे के बीज को अपने पर्स में रखकर इसका शुभ प्रभाव प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ इस बात का ख्याल रखें कि पर्स न तो फटा हुआ हो और न ही उसमें नकारात्मक उर्जा बढ़ाने वाली गैरजरूरी चीजें जैसे — पुराने बिल आदि हों।
Updated on:
02 May 2019 11:21 pm
Published on:
03 May 2019 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
