19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिन लोगों में होती हैं ये आदतें, उन्हें कभी परेशान नहीं करते शनिदेव, हमेशा रहते हैं मेहरबान

यदि आप चाहते हैं कि शनिदेव आपसे प्रसन्न हो जाएं तो आपको अपनी कुछ आदतों पर ध्यान देने की जरूरत है, जानिए क्या हैं वे आदतें ......

2 min read
Google source verification
ShaniDev

ShaniDev

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों से शनिदेव खुश हो जाते हैं उनके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आम लोगों की ऐसी धारणा है कि शनि सिर्फ और सिर्फ दुःख देते हैं परंतु सच्चाई ऐसी नहीं है, सच तो यह है कि शनि व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं लेकिन हमेशा दुख देते है ये सच नहीं हैं। जिनकी कुण्डली में शनि का शुभ योग मौजूद होता है वह बड़े ही मेहनती व्यक्ति होते हैं। जिनकी जन्मकुण्डली में शनि पहले, चौथे, सातवें या दसवें घर में अपनी राशि मकर या कुंभ में विराजमान होता है। उनकी कुण्डली में शश योग नामक पंच महापुरूष योग बनता है। यह एक प्रकार का राजयोग है।

शनि अगर अपनी उच्च राशि तुला में बैठे हों तो भी यश योग जैसा शुभ फल देते है। साथ ही साथ शनि लोगों की कुछ आदतों से भी प्रसन्न होते हैं। यदि आप चाहते हैं कि शनिदेव आपसे प्रसन्न हो जाए तो आपको अपनी कुछ आदतों पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि यह आदतें शनिदेव को प्रसन्न कर सकती है। जानिए क्या हैं वे आदतें....

- शास्त्रों में बताया गया है कि जो लोग दूसरों के प्रति बुरी सोच न रखकर उनकी भलाई के बारे में सोचते हैं और कभी झूठ नहीं बोलते हैं, उनसे शनिदेव हमेशा खुश रहते हैं। अगर किसी राशि के जातको के ऊपर शनि की साढ़ेसाती की महादशा चल रही है तो इसके बावजूद भी शनिदेव उनको परेशान नहीं करते हैं। जीवन में नेक काम करने वालों से शनि हमेशा खुश रहते हैं।

- जो लोग निर्धन लोगों को देखकर उनकी सहायता करने के लिए आगे बढ़ते हैं, शनिदेव उन लोगों से हमेशा प्रसन्न रहते हैं। निर्धन लोगों की सहायता करने वालों के ऊपर हमेशा शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

- जिन लोगों को कुत्तों से लगाव होता है और वे सुबह-शाम उन्हें खाना खिलाते हैं, शनिदेव इन लोगों से हमेशा प्रसन्न रहते हैं। शनिदेव की कृपा दृष्टि के लिए घर में पले कुत्तों या फिर गली के कुत्तों का ध्यान रखें, इससे शनि देव की कृपा बनी रहेगी।

- साफ-सफाई रखने वाले लोगों से भी शनिदेव हमेशा खुश रहते हैं। इसलिए रोजाना नहाएं और खुद को साफ-सुथरा रखें, शनि देव की कृपा दृष्टि हमेशा आपको ऊपर बनी रहेगी।