11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Kangna #Hrithik कंगना और ऋतिक की स्टोरी में आया नया ट्विस्ट

ऋतिक रोशन और कंगना रनाउत की जुबानी जंग अब लीगल नोटिस तक पहुंच गई है। पहले 'गुड फ्रेंड्स' फिर 'अफेयर' फिर 'तकरार' और अब मामला लीगल नोटिस तक पहुंच गया है।

2 min read
Google source verification

image

gaurav nauriyal

Mar 17, 2016

kangna hrithik

kangna hrithik

हाल ही के कुछ महीनों पहले ऋतिक अपनी अपकमिंग फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग के सिलसिले में जबलपुर आए थे। तब ऋतिक और कंगना की जुबानी जंग चल रही थी और अब यही जुबानी जंग अब लीगल नोटिस तक पहुंच गई है। पहले 'गुड फ्रेंड्स' फिर 'अफेयर' फिर 'तकरार' और अब मामला लीगल नोटिस तक पहुंच गया है। दरअसल ऋतिक और सुजैन के तलाक के बाद कंगना का नाम एक्टर से जुड़ा था।

कृष 3 के बाद दोनों एक दुसरे के करीब आए थे। तब दोनों एक दूसरे की तारीफों के पुल बांधने से भी गुरेज नहीं करते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। ऋतिक के करीबियों का कहना है कि कंगना द्वारा सार्वजनिक जगहों पर की गई बयानबाजी से आहात होकर ऋतिक ने उनके खिलाफ कानूनी नोटिस भिजवाने का मन बनाया। हद तो तब हो गई जब कंगना ने ऋतिक को 'सिली एक्स' बता दिया।


रिपोर्ट्स की माने तो कंगना और ऋतिक के बीच कथित अफेयर के दौरान कंगना ने ऋतिक को 1439 ई-मेल किए थे। इसका खुलासा उस मानहानि के नोटिस से हुआ है जो ऋतिक ने कंगना को भेजा है। हालांकि, कंगना से अफेयर की खबर को बकवास बताते हुए ये ट्वीट किया था...


वहीं दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो कंगना अपने हाथ से ‘आशिकी-3’ मूवी के निकल जाने की वजह भी ऋतिक को मानती हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर दोनों को लीड रोल में लेना चाहते थे, लेकिन ऋतिक ने कंगना के साथ काम करने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, कंगना ने ऋतिक को जो ई-मेल्स भेजे थे, वो पर्सनल तो थे लेकिन उनमें बकवास ज्यादा थी। ऋतिक की तरफ से उनके वकील दीपेश मेहता ने कंगना को नोटिस भेजा था।

कंगना ने भेजा नोटिस
कंगना ने मंगलवार को ऋतिक के नोटिस के जवाब में 21 पेज का नोटिस अपने वकील के द्वारा भिजवाया है। कहा जा रहा है कि इसमें उन्होंने ऋतिक पर धमकाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कंगना ने ऋतिक को जवाब देने के लिए पांच दिनों का समय दिया है। हालांकि, अभी तक ऋतिक की ओर से कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया गया है। बता दें कंगना और ऋतिक ने 'काइट्स' और 'कृष 3' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इसके बाद से ही इनके अफेयर की खबरें सामने आई थीं।

ये भी पढ़ें

image