6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल के दर्शन कराने भोपाल से उज्जैन के लिए चलाईं सैंकड़ों फ्री बसें

एमपी में विधानसभा चुनाव पास में हैं। ऐसे में वोटर्स को लुभाने के लिए नेता हर जतन कर रहे हैं। वोटर्स को महाकाल दर्शन कराने के लिए भोपाल से फ्री बसें भी चलाई जा रहीं हैं। भोपाल के दो विधायकों ने अपने इलाके के वोटर्स के लिए ये फ्री बसें चलाईं जिसमें हजारों लोगों ने उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन किए।

less than 1 minute read
Google source verification
ujjain28.png

फ्री बसें चलाईं जिसमें हजारों लोगों ने उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन किए

एमपी में विधानसभा चुनाव पास में हैं। ऐसे में वोटर्स को लुभाने के लिए नेता हर जतन कर रहे हैं। वोटर्स को महाकाल दर्शन कराने के लिए भोपाल से फ्री बसें भी चलाई जा रहीं हैं। भोपाल के दो विधायकों ने अपने इलाके के वोटर्स के लिए ये फ्री बसें चलाईं जिसमें हजारों लोगों ने उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन किए।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और नरेला के विधायक विश्वास सारंग तथा दक्षिण पश्चिम विधानसभा विधायक पीसी शर्मा ने अपने इलाके से महाकाल के लिए फ्री बसें चलवाईं। विश्वास सारंग बीजेपी विधायक हैं जबकि पीसी शर्मा कांग्रेस के विधायक हैं और कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा के 11 हजार 800 श्रद्धालुओं के तीसरे जत्थे को महाकाल के लिए रवाना किया। इस बार 201 बसों में श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में हर रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके लिए नरेला विधानसभा नहीं बल्कि नरेला परिवार है। सारंग ने यह भी बताया कि श्रावण मास में रक्षा बंधन के पूर्व बहनों को उपहार स्वरूप बाबा महाकाल के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।

शर्मा ने महाकाल दर्शन को 81 बसें रवाना कीं
इससे पहले दक्षिण पश्चिम विधानसभा विधायक पीसी शर्मा ने वोटर्स को महाकाल दर्शन के लिए बस से भेजा था। जैन मंदिर सेकंड स्टॉप पंचशील नगर गेट के सामने से पीसी शर्मा ने 81 बसें महाकाल दर्शन कराने उज्जैन के लिए भेजी। इनके माध्यम से महाकाल के दर्शन कराए गए।

दक्षिण पश्चिम विधानसभा के 4500 श्रद्धालुओं को श्रावण मास में दर्शन कराया जा गया है। महाकाल दर्शन यात्रा के लिए ये चौथा जत्था रवाना किया गया था।