4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2020 में हर चौथे दिन आईएएस का तबादला, 91 बार बोर्ड की बैठक

29 जनवरी 2020 से 24 दिसंबर 2020 के बीच 333 आईएएस के तबादलों का उल्लेख
less than 1 minute read
Google source verification
ias.png

- जांगिड ने किया ट्वीट


jitenda.chourasiya@भोपाल। आईएएस लोकेश कुमार जांगिड़ ने सरकार के आईएएस अफसरों के तबादले की व्यवस्था पर सवाल उठाया है। लोकेश ने ट्वीट पर राज्य के सिविल सर्विस बोर्ड की तबादलों को लेकर बैठक का हवाला देकर लिखा कि वर्ष-2020 में 91 बार तबादलों के लिए बैठक हुई। यानी साल में हर चौथे दिन तबादलों की बैठक की गई है। इसमें केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट का हवाला देकर ट्वीट किया गया है। इसके बाद जांगिड ने सिलसिलेवार ट्वीट करके लिखा है कि यह रिपोर्ट पब्लिक डोमने में हैं। दरअसल, जांगिड़ पूर्व में चार साल की फील्ड पोस्टिंग में आठ बार तबादलों को लेकर सुर्खियों में आए थे। जांगिड उस समय चर्चाओं में आए थे जब आईएएस एसोसिएशन के सिग्नल गु्रप पर पूर्व पोस्टिंग वाले जिले में कलेक्टर और उनके परिवार को लेकर भ्रष्टाचार के कमेंट किए थे। इसके बाद जांगिड़ ने जान से मारने की धमकी आने की शिकायत भी की थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई थी।
--------------
ये है रिपोर्ट में-
डीओपीटी को भेजी जिस रिपोर्ट का हवाला जांगिड़ ने दिया है, उसमें 29 जनवरी 2020 से 24 दिसंबर 2020 के बीच 333 आईएएस के तबादलों का उल्लेख है। इसमें सबसे ज्यादा 50 तबादले 9 मई 2020 को करना बताया गया है। यह रिपोर्ट एक जनवरी से 31 दिसंबर 2020 के बीच तबादलों पर है। इसे सुप्रीमकोर्ट के एक आदेश के परिपालन में भेजा गया था।
-------------------