10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित होंगी अभिनेत्री वहीदा रहमान, MP GOVERNMENT ने घर जाकर किया था सम्मानित

जानें मप्र प्रदेश सरकार ने किस पुरस्कार से किया था वहीदा रहमान को सम्मानित, पुरस्कृत करने क्यों जाना पड़ा था घर...वहीदा रहमान के बारे में अमेजिंग और रोचक फैक्ट जानकर खुश हो जाएंगे आप...

2 min read
Google source verification
waheeda_rehman_ko_mp_government_ki_or_se_ghar_jakar_diya_gaya_tha_kishore_kumar_samman.jpg

अपने समय की मशहूर दिग्गज अदाकार अभिनेत्री वहीदा रहमान को जल्द ही दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाली वह 8वीं महिला हैं। अपने 5 दशक से भी ज्यादा लंबे फिल्मी कॅरियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की हैं। आपको बताते चलें कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाली वहीदा रहमान को मप्र सरकार ने भी सम्मानित किया था। जानें मप्र प्रदेश सरकार ने किस पुरस्कार से किया था वहीदा रहमान को सम्मानित, पुरस्कृत करने क्यों जाना पड़ा था घर...वहीदा रहमान के बारे में अमेजिंग और रोचक फैक्ट जानकर खुश हो जाएंगे आप...

- अभिनेत्री वहीदा रहमान को किशोर कुमार सम्मान 2018 से नवाजा गया था।

- यह मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

- उस समय संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने वहीदा रहमान को मुंबई में स्थित उनके घर जाकर यह सम्मान प्रदान किया था।

- इस सम्मान के रूप में संस्कृति मंत्री ने वहीदा रहमान को दो लाख रुपए का चेक, प्रशस्ति पट्टिका और शॉल-श्रीफल से अलंकृत किया।

- प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान पाकर वहीदा रहमान ने मप्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा था 'इस सम्मान के लिए मैं मध्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करती हूं। मुझे मध्य प्रदेश विशिष्ट वन्यजीवन और हरियाली की वजह से बेहद पसंद है।'

- गौरतलब है कि उन्हें यह सम्मान 2019 में 13 अक्टूबर को गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदान किया जाना था। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते ऐसा नहीं हो सका था।

- बाद में 2020 में वहीदा रहमान को उनके घर पर किशोर कुमार पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

- आपको बताते चलें कि किशोर कुमार पुरस्कार सम्मान साल 1997 से शुरू किया गया था।

- पहली बार यह सम्मान ऋषिकेश मुखर्जी को दिया गया था।

- इसके बाद नसीरुद्दीन शाह, गुलजार, दिलीप कुमार और प्रियदर्शन जैसे कलाकारों को भी इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाली 8वीं महिला, जानें वहीदा रहमान के बारे में ये Amazing Facts

- 50 के दशक में तेलुगू फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वहीदा की पहली हिंदी फिल्म थी सीआईडी। इस फिल्म का निर्देशन गुरुदत्त ने किया था।

- इसके अलावा वहीदा रहमान को कागज के फूल, प्यासा, साहिब, बीबी और गुलाम, बागी और गाइड जैसी फिल्मों में शानदर अभिनय के लिए जाना जाता है।

- आपको बता दें कि 3 फरवरी 1938 को जन्मी वहीदा रहमान को हिंदी सिनेमा में अतुल्य योगदान के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

- इसके अलावा भारत सरकार ने 1972 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया है।

- इसके बाद 2011 में वहीदा रहमान को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

- अपने शानदार अभिनय के लिए वहीदा रहमान को फिल्म 'रेशमा और शेरा' के लिए एक कुलवधु के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें :Indore फिर नंबर वन, जीते 7 AWARD, सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने वाला देश का पहला शहर