11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल जीते तो 20 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

झंडा अभियान चलाओ...

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Mar 27, 2019

news

भोपाल जीते तो 20 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

भोपाल। लोकसभा कांग्रेस के प्रत्याशी बनने के बाद आज दिग्विजय भोपाल पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव के संबंध में पीसीसी में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भोपाल जीते तो 20 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मुझे चुगली और चमचागिरी पसंद नहीं हैं। भोपाल सीट से भाजपा से कोई भी चुनाव लड़े हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। दिग्विजय सिंह ने समर्थकों से कहा कि दिग्विजय के नारे मत लगाना। झंडा अभियान चलाओ। इतना ही नहीें दिग्विजय सिंह ने कहा कि मै भाजपा की धौंस से नहीं डरता।


दिग्विजय सिंह दरगाह शरीफ पहुंचे...
इसके पहले दिग्विजय सिंह मंगलवार की रात करीब ढाई बजे भोपाल लोकसभा सीट के प्रत्याशी एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह रायसेन के दरगाह शरीफ पहुंचें। सिंह ने शहनशाह मालवा हजरत पीरफतेह उल्लाह की मजार पर चादर चढ़ाकर चुनाव जीतने की मन्नत मांगी।दिग्विजय सिंह कार द्वारा रायसेन थे।यहां वे अपने समर्थकों के साथ करीब आधे घण्टे रुके।इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ वापस भोपाल आ गए। दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुमताज खान, जावेद अहमद,बाबूलाल चक्रवर्ती समेत आदि लोग मौजूद थे।

गुफा मंदिर में पूजा करेंगे दिग्विजय...
बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह शाम को 6 बजे लालघाटी गुफा मंदिर में पूजा अर्चना कर महंत जी का आशीर्वाद लेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

उधर शिवराज सिंह चौहान पहुंचे बीजेपी कार्यालय...
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचकर शिवराज सिंह ने बंद कमरे में सुहास भगत से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि भोपाल, विदिशा, ग्वालियर लोकसभा सीटों पर फंसे पेच के चलते दोनों ने मुलाकात की है। गौरतलब है कि विधानसभा में कई सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ था। इस बार बीजेपी कोई भी गलती नहीं करना चाहती। पार्टी इन सीटों पर ऐसे उम्मीदवार को उतरना चाहती है जिससे की पार्टी को जीत हासिल हो सके।