
लालघाटी चौराहे पर सडक़ चौड़ी हो तो मिले जाम से राहत
ओवर ब्रिज बनने से साइड की सडक़ पर आवागमन हो रहा प्रभावित
यूं तो इसके लिए राजीव नगर साइड के हिस्से से अतिक्रमण हटाया गया था। पहाड़ को भी चौड़ीकरण के लिए काटा गया,लेकिन उस हिस्से में सडक़ बनाने की जगह फुटपाथ बना दिया गया। सडक़ का रास्ता यहां 20 फीट भी नहीं छोड़ा। इस मार्ग पर हजारों छोटे बड़े वाहनों का काफिला रोज फंस जाता है। कई तो इससे बचाव के लिए गाड़ी मोड़ कर ब्रिज के नीचे ही खड़े हो जाते है।
-फिर हो गया कब्जा
यहां सडक़ चौड़ी करने के लिए जो अतिक्रमण हटाया गया था। उसमें फिर से पक्का निर्माण हो गया है। इतना ही नहीं राजीव नगर से लालघाटी की ओर निकलने वाला जो मार्ग बंद किया गया था। उसमें भी लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया है। इससे स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है।
-अवैध पार्किंग बड़ी
वर्तमान में ग्रेड सेेपेरेटेर ब्रिज का वन-वे के लिए हिस्सा बना है. दूसरे साइड के ब्रिज बनाने का काम रोक दिया गया है,लेकिन इसके लिए दो स्थानों पर स्पॉन अब कार पार्किंग करने वालों की आड़ बन गए है। लोग ब्रिज की साइड पर स्थाई पार्किंग के साथ कंडम वाहन भी पार्क कर रहे हैं।
Published on:
01 Mar 2024 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
