6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस समय न करें ये काम, वरना नाराज हो जाएंगे भगवान!

अगर हम अपने घर में शांति, समृद्धि चाहते हैं, तो हर काम सही समय में करें। हिंदू धर्म के अनुसार गलत समय में किया गया हर काम आपके लिए अशुभ हो सकता है।

5 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Aug 01, 2017

don't do those work on evening

restricted work in evening


भोपाल। हिंदू धर्म में मान्यता है कि सभी काम समय के हिसाब से करने चाहिए। चाहे फिर वह किसी भी तरह का काम हो यानि शादी हो या कोई पूजन हो। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार यह इसलिए किया जाता है ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे।

जानकारों व पंडितों के मुताबिक शास्त्रों में बताया गया है कि अगर हम अपने घर में शांति, समृद्धि चाहते है, तो हर काम सही समय में करें। गलत समय में किया गया हर काम आपके लिए अशुभ हो सकता है। इसी तरह शाम के समय भी कई ऐसे काम हैं जिन्हें वर्जित माना गया है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि ऐसा करने से देवी-देवता आपसे अप्रसन्न होकर आपको दण्ड तक देते हैं। ज्योतिष के जानकार बीपी श्रीवास्तव व पंडित शर्मा ने बताया कि ऐसे कौन से काम है जो शाम के समय नही करना चाहिए...



- अगर आप शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाते हैं जिससे घर में सुख-समृद्धि आत है, लेकिन इस बात का खास तौर पर ध्यान रहे कि शाम को तुलसी को न छूना चाहिए। इसके अलावा इस समय तुलसी की पत्ती तोड़ने व तुलसी पर जल चढाना भी वर्जित माना गया है। जल चढाने का सबसे अच्छा समय सुबह का है।

- शास्त्रों के अनुसार शाम के समय घर की साफ-सफाई नहीं करनी चाहिए न ही घर का कूड़ा शाम को बाहर फेंकना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाएगी। जिससे आपके घर में दरिद्रता का वास हो जाएगा। इसलिए शाम होने से पहले घर को साफ कर लेना चाहिए।

- मान्यताओं के अनुसार शाम के समय खाना भी नहीं खाना चाहिए,क्योंकि इससे आपको पेट से संबंधित बीमारियों हो सकती है। इसलिए शाम ढलनें से पहले खाना खा लेना चाहिए।


ये भी पढ़ें:रक्षाबंधन पर ग्रहण का साया, जानिये क्या है भद्रा और इसका प्रभाव
rakhi 2017



- शाम के समय सोना भी वर्जित माना गया है, क्योंकि ऐसा करने से आलस्य बढने के साथ ही आपको बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकतीं हैं। सिर्फ गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्ति और बुजुर्ग को ही शाम के समय आराम या सोना चाहिए।

- शास्त्रों के अनुसार शाम के समय कभी नहीं पढ़ना चाहिए, इससे विद्या का अपमान होता है। आप सुबह या रात के समय पढ़ाई कर सकते है।

- शाम के समय कभी भी गुस्सा नहीं करना चाहिए, क्योंकि शाम के समय लक्ष्मी जी धरती का भ्रमण करती है। ऐसे में माना जाता है कि यदि आप उस समय गुस्सा करेंगे तो वो आपके घर नहीं आएंगी जिससे आपके घर में दरिद्रता आएगी।

ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न(वास्तुशास्त्र के उपाय)...
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसके बारे में माना जाता है कि इसके अनुरुप कार्य करने से घर में खुशहाली तो आती ही है साथ ही धन की कमी भी नहीं रहती है।
वास्तुशास्त्र के जानकार मीता लोहनी के अनुसार ऐसे कई तरीके हैं, जिनका उपयोग करके हम मां लक्ष्मी को प्रसन्न रख सकते हैं। जो इस प्रकार हैं...




- अगर आप चाहते है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। इसके लिए आप हमेशा ध्यान रखे कि जहां भी आपका पूजा स्थल है। वहां पर उचित रोशनी होनी चाहिए। इससे मां प्रसन्न होती है।

- वास्तुशास्त्र के अनुसार अपने पूजा स्थल में रोशनी के लिए पीले रंग का बल्व का उपयोग करें। यह शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि और व्यापार में उन्नति के लिए सभी कमरों में दूधिया रंग का बल्व लगाएं।

- जहां पर आपने तिजोरी या अलमारी रखी है। उस कमरे का रंग ऑफ व्हाइट या क्रीम रखें। इससे आप पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

- कभी भी अपने घर की तिजोरी सीढियों के नीचे या फिर टायलेट के सामने नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। साथ ही अगर आपने जिस कमरे में अलमारी है और वहां पर मकड़ी का जाला या फिर कबाड़ है तो उसे तूरंत हटा दें, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

- तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मीजी की तस्वीर लगाएं जिसमें दो हाथी सूंड उठाए नजर आ रहे हो। ऐसा करना शुभ माना जाता है।



- यदि आप चाहते है कि आपके घर में हमेशा धन की बढोत्तरी होती रहे तो अपने घर में अलमारी को पूर्व दिशा की ओर रखें। यह बहुत ही शुभ दिशा होती है।

- वास्तु के अनुसार माना जाता है कि आपका पूजा स्थल ईशान कोण में होना चाहिए, क्योंकि ये दिशा बहुत ही शुभ मानी जाती है। आपके घर में पूजा एक ऐसा स्थान होता है। जिसका बहुत अधिक महत्व होता है। इससे घर से हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

- यदि आपने अपने घर में पश्चिम दिशा की ओर धन और जेवरात रखें तो यह आपके लिए ज्यादा शुभ नहीं है, साथ ही इस घर का मुखिया बड़ी ही मुश्किलों से धन कमा पाता है।

- अगर आप अपने घर में उत्तर दिशा की ओर तिजोरी या अलमारी में जेवरात और धन रखते है तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। इसलिए अपने घर में अलमारी को उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की ओर अलमारी की पीठ कर रखें जिससे कि जब भी आप अलमारी खोले तो उसका दरवाजा उत्तर दिशा में खुलें।

- अगर आपने अलमारी या तिजोरी दक्षिण दिशा में रखी है तो इसे यहां से तुरंत हटा दें। क्य़ोंकि माना जाता है कि यहां पर धन, सोना, चांदी और आभूषण रखने से आपकी ज्यादा बढोत्तरी नहीं होगी।

- अगर आप चाहते है कि आपके घर में धन की बढोत्तरी होने का साथ-साथ आपके बच्चे भी बुद्धिमान और प्रसिद्ध हों, तो अपने घर में अलमारी या तिजोरी ईशान कोण में रखें।

- अगर आपने अपने घर अलमारी या तिजोरी पूर्व ईशान कोण में रखी है, तो आपका पुत्र बहुत ही बुद्धिमान और आपका नाम रोशन करेगा। इसी तरह अगर आपने अलमारी उत्तर ईशान कोण में रखी है, तो आपके घर की कोई लड़की बहुत अधिक बुद्धिमान और नाम रोशन करने वाली होगी।




- अगर आपने अपने घर में तिजोरी या अलमारी जिसमें धन और आभूषण रखती है उसे नैऋत्य कोण में रखा है, तो यहां धन जरुर रुकता है, लेकिन माना जाता है वह धन गलत तरीके से कमाया हुआ होता है।

- यदि आपने घर की अलमारी या तिजोरी आग्नेय कोण में रखी है, तो इसे यहां से तुरंत हटा दें। क्योंकि इस जगह अलमारी रखने से धन घटता है जिससे मुखिया कर्जदार भी हो सकता है।

- वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप अपना धन या आभूषण वायव्य कोण में रखते है तो आपका धन बहुत अधिक खर्च होता है जिससे आप कर्जदार भी बन सकते है। साथ ही आप हमेशा सूदखोरों से सताए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

image