25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD ने जारी किया अलर्ट, दो दिन 10 जिलों में होगी बारिश, एक्टिव हुआ नया सिस्टम

IMD Big Alert : मौसम विभाग की ओर से सूबे के अंतर्गत आने वाले मालवा निमाड़ वाले क्षेत्र में अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का खासा प्रभाव देखने को मिलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Oct 2024, 3:04 PM IST

IMD Big Alert

IMD Big Alert :मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश का आखिरी दौर है। दो दिन बाद फिर मौसम खुलेगा। अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून की विदाई होने की अधिक संभावना जताई जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से सूबे के अंतर्गत आने वाले मालवा निमाड़ वाले क्षेत्र में अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। जिसकी वजह से उत्तरी मध्य प्रदेश में आज तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बना सिस्टम मध्य प्रदेश की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे अरब सागर से नमी मिल रही है। इस मौसम प्रणाली की वजह से अगले दो-तीन दिन प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 28 सितंबर के बाद मानसून कमजोर पड़ने लगेगा।

यह भी पढ़ें- रील के जुनून में जान की बाजी : ऑटो चालकों की बीच सड़क पर स्टंटबाजी, बाल-बाल बचा राहगीर, Video

इन जिलों में अलर्ट

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी, गुना, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ में तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। वहीं मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में धूप खिली रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद और विधायक के बीच टकराव, जनार्दन बोले- ऐसे नेताओं को भाजपा में नहीं आने दे रहे सिद्धार्थ

कल कहां हुई बारिश

प्रदेश में कल गुरुवार को कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश खंडवा में 45 मि.मी दर्ज की गई। इसके साथ ही, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, धार, बैतूल, रायसेन, रतलाम, खजुराहो, छिंदवाड़ा, नौगांव, नरसिंहपुर, बालाघाट और सिवनी में झमाझम बारिश दर्ज की गई।