25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद और विधायक के बीच टकराव, जनार्दन बोले- ऐसे नेताओं को भाजपा में नहीं आने दे रहे सिद्धार्थ

MP BJP : भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और सियासी 'बम', बोले- मैदानी नेताओं को भाजपा में नहीं आने देना चाहते त्योंथर से भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी। सियासी टकराव जारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Sep 2024, 9:30 AM IST

MP BJP

MP BJP : मध्य प्रदेश के रीवा में भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा और त्योंथर से भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी के बीच सियासी टकराव जारी है। सांसद ने एक बार फिर कांग्रेस के दिवंगत नेता श्रीनिवास तिवारी और उनके परिवार पर हमला बोल राजनीतिक गलियारी में खलबली मचा दी है। त्योंथर विधायक सिद्धार्थ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा में मैदानी नेताओं को नहीं आने देना चाहते हैं। कई नेताओं का वह विरोध कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव के समय कई जिला और जनपद पंचायत सदस्यों एवं सरपंचों ने भाजपा की सदस्यता लेने की पेशकश की थी, तब सिद्धार्थ ने ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल कराने का विरोध किया।

गंगेव के जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी को भाजपा में शामिल कराने पर भी सांसद ने चुप्पी तोड़ी। कहा कि विकास तिवारी भाजपा की विकासवादी नीतियों से प्रभावित थे। वह लंबे समय से भाजपा में आने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कुछ लोग उनका भी विरोध कर रहे थे। अब विकास ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- IMD Alert : अभी-अभी एक्टिव हुआ खतरनाक सिस्टम, जबलपुर समेत राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

श्रीनिवास का नाम फिर उछाला

कुछ दिन पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व श्रीनिवास तिवारी पर सांसद द्वारा की गई टिप्पणी से बवाल मचा था। अब फिर से भ्रष्टाचार से स्व. तिवारी का नाम जोड़ा है। सांसद ने कहा कि अल्प आय वर्ग गृह निर्माण सोसायटी पर भ्रष्टाचार के आरोप अकेले विकास तिवारी के समय पर नहीं रहे हैं। इसका जन्म ही घोटाले के साथ हुआ था। श्रीनिवास तिवारी ने गठन कराया था। तब से यह सोसायटी भ्रष्टाचार से घिरी रही है। यह सोसायटी बिना सिर-पैर की है। इस पर अब बात करने से कोई मतलब नहीं है, क्योंकि इसमें बड़ा घपला है।

यह भी पढ़ें- October Holidays : अक्टूबर में 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक, नोट कर लें छुट्टी की तारीखें

जनपद अध्यक्ष की ज्वाइनिंग बढ़ाएगी टकराव

गंगेव जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी की भाजपा में ज्वाइनिंग नेताओं के बीच टकराव बढ़ाएगी। विकास लंबे समय से भाजपा में आना चाह रहे थे। उनके ऊपर कई गंभीर अनियमितताओं के आरोप रहे हैं। विधायक सिद्धार्थ भाजपा में उनकी ज्वाइनिंग का विरोध लगातार कर रहे थे। इसी के चलते सांसद और विधायक के बीच टकराव की शुरुआत हुई थी। अब सांसद ने पार्टी की सदस्यता दिला दी है। इसके बाद से टकराव के आसार अधिक हैं। विकास और सिद्धार्थ एक ही गांव के निवासी हैं और उनकी ज्वाइनिंग में सिद्धार्थ को बायपास कर सांसद ने स्पष्ट संदेश दिया है। साथ ही खुलकर आरोप भी लगाए हैं।