26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मूसा गैंग की धमकी के बाद ‘अंडरग्राउंड विधायक’ की एंट्री, 51 दिन बाद शक्ति प्रदर्शन

MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज में 51 बाद विधायक प्रदीप पटेल ने एंट्री ली।

less than 1 minute read
Google source verification

रीवा

image

Himanshu Singh

Feb 26, 2026

mauganj news

MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज में मूसागैंग की कथित धमकी का हवाला देकर अंडरग्राउंड रहे मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल 51 दिन बाद बुधवार को अपने क्षेत्र में दिखाई दिए। विधायक ने शक्ति प्रदर्शन कर बड़े काफिले के साथ मऊगंज में प्रवेश किया। वे कुछ समय मऊगंज में रुके फिर हनुमना के सलैया गांव में राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गए।

इसके बाद शाम तक समर्थकों के साथ क्षेत्र में ही रहे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस बीच चर्चा है कि जिस मूसागैंग का हवाला देकर उन्होंने सरकार से प्रशासन तक को हिला रखा, एकाएक कैसे वापसी की। जबकि कथित मूसागैंग को पकड़ना तो दूर पुलिस उसके अस्तित्व को ही नकार रही है।

सीएम से मिलकर बताया था जान का खतरा

विधायक प्रदीप पटेल 5 जनवरी से क्षेत्र से गायब थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि मऊगंज में अपराधियों की मूसा गैंग - सक्रिय है। उसने कई बार हमले का प्रयास किया, जान से मारने की 5 धमकी भी भी दी है। पटेल ने सीएम से भी मिलकर सुरक्षा की मांग की थी। न पुलिस ने इस गैंग के अस्तित्व से इनकार किया। जिसके बाद से विपक्ष भी उन पर हमलावर था और पुलिस को ज्ञापन देकर विधायक की तलाश करने की मांग उठाई थी।

पत्रिका ने किया खुलासा

विधायक प्रदीप पटेल ने जिस मूसागैंग से जान का भय बताया और वे लंबे समय तक क्षेत्र से गायब रहे। इस पर पत्रिका ने पड़ताल कर खुलासा किया कि जिस मूसागैंग की बात की जा रही है। उसका सदस्य संतोष तिवारी कभी उनकी टीम का प्रमुख सदस्य रहा है।