25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रील के जुनून में जान की बाजी : ऑटो चालकों की बीच सड़क पर स्टंटबाजी, बाल-बाल बचा राहगीर, Video

Auto drivers stunt : स्टंटबाज ऑटो चालकों को दूसरों की जान की परवाह तक नहीं है। ऑटो ड्राइवरों का बीच सड़क पर अजब-गजब स्टंट। चपेट में आते-आते बचा साइकिल चालक। हैरान कर देने वाली स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Sep 2024, 4:23 PM IST

Auto drivers stunt

Auto drivers stunt : इन दिनों युवाओं में सोशल मीडिया रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन कई बार लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा लोकप्रियता पाने के लिए खुद के साथ साथ दूसरे लोगों की जान तक से खिलवाड़ करने लगते हैं। कई बार रील बनाने के इस जुनून ने खुद लोगों को ही मौत की नींद सुला दिया है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है, जब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए स्टंटबाज ऑटो चालकों ने बीच सड़क पर तीन पहिया ऑटो रिक्शा को दो पहियों पर चलाना शुरु कर दिया। यही नहीं, सड़क पर स्टंटबाजी दिखाते समय एक साइकिल चालक बुजुर्ग ई रिक्शा की चपेट में आने से बाल बाल बचा।

फिलहाल, वीडिय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। सामने आए वीडियो में साफ तौर देखा जा सकता है कि मस्ती में चूर ई-रिक्शा और ऑटो चालक और अन्य रिक्शा चालक सड़क पर दो पहियों पर अपने अपने वाह दौड़ा रहे हैं। दोनों ऑटो के बीच एक व्यक्ति साइकिल से जाता हुआ भी नजर आया। जो अपने आसपास दो पहियों पर इन गाड़ियों को चलता देख कुछ सेकंड के लिए तो हड़बड़ा ही गया। गनीमत रही कि इस दौरान उसने अपना नियंत्रण नहीं खोया, वरना वो हादसे का शिकार हो सकता था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वायरल वीडियो शहर के सिटी सेंटर एसपी ऑफिस के सामने का बताया जा रहा है। से एक रिक्शा और ऑटो चालक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों ई-रिक्शा और ऑटो चालक किस तरह ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ते हुए दो पहिए पर ई रिक्शा और ऑटो को चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मक्सी में दो पक्षों के विवाद के अगले दिन पूरा शहर बंद, धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस तैनात

स्टंटबाजों की तलाश शुरु

फिलहाल, वायरल वीडियो ग्वालियर ट्राफिक पुलिस के पास पहुंच चुका है। पुलिस दोनों स्टंट बाजों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों चालकों को पकड़कर उचित कानूनी ( चालानी ) कार्रवाई करेंगे।