25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मक्सी में दो पक्षों के विवाद के अगले दिन पूरा शहर बंद, धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस तैनात

Maksi Dispute : मक्सी में रात को हुए विवाद के अगले दिन शहर बंद है। कलेक्टर ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इसके तहत 5 लोगों के एक साथ खड़ो होने परप्रतिंबधात्कम कार्रवाई की जाएगी। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिसबल तैनात है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Sep 2024, 12:32 PM IST

Maksi Dispute

Maksi Dispute :मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद आज सुबह से पूरा शहर पूरी तरह बंद है। हालांकि, शहरवासियों ने ये स्वेच्छिक बंद रखा है। वहीं, शासकीय और अशासकीय विद्यालयों की छुट्टी रखी गई है। शहर में तनाव के हालात को मद्देनजर रखते हुए चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिसबल तैनात है। यही नहीं, उपद्रव के मामले में अब तक कुल तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। फिलहाल, अन्य एफआईआर दर्ज होने की बात भी कही जा रही है। यही नहीं, शाजापुर कलेक्टर द्वारा मक्सी में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस टीम उपद्रवियों की निशानदेही कर धरपकड़ में भी जुटी हुई है।

वहीं, घटना के बाद प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शहर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। वहीं, कांग्रेस ने इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

ये है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, शाजापुर के मक्सी में भाजपा की सदस्यता अभियान से शुरू हुआ विवाद बुधवार रात को हिंसक झड़प में बदल गया। नगरपति हनुमान मंदिर के पास पुराने थाने के सामने दो पक्षों में गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते पथराव होने लगा। इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इंदौर रेफर किया गया है। जबकि अन्य 6 का इलाज शाजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- ये क्या! यहां तो पुलिसकर्मी से ही हो गई लूट, सामने आया वारदाता का हैरान करने वाला CCTV

प्रभारी मंत्री की जनता से अपील

शाजापुर के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- प्रभार जिले के मक्सी के कस्बे में हुए घटना चक्र के संबंध में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर चर्चा की। जिले में शांति बनाए रखना और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। हर कीमत पर सांप्रदायिक सौहाद्र बनाए रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- IMD Alert : अभी-अभी एक्टिव हुआ खतरनाक सिस्टम, जबलपुर समेत राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

SP बोले- स्थिति नियंत्रित, कांग्रेस ने साधा निशाना

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि मक्सी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में घायलों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें- October Holidays : अक्टूबर में 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक, नोट कर लें छुट्टी की तारीखें

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

वहीं, मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी सरकार पर हमलावर हो गई है। प्रदेश प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा कि शांति का टापू कहे जाने वाला मध्य प्रदेश हिंसा के टापू में तब्दील हो गया है। सरकार बढ़ते अपराध को रोक नहीं पा रही। मंदसौर के बाद अब मक्सी में भी दो गुटों में खूनी विवाद हुआ। एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है, जबकि कई घायल है। सरकार का इंटेलिजेंस लाइन ऑफ ऑर्डर इतना कमजोर क्यों है? कानून का भय खत्म हो गया है। घटना की जिम्मेदार सरकार की लचर कानून व्यवस्था है।

बड़ी खबरें

View All

शाजापुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग