14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Weather: मानसून की विदाई में देरी, कई जिलों में फिर होगी बारिश !

MP Monsoon News: अभी सिस्टम की गतिविधियां दिखाई दे रही है, उसके हिसाब से फिलहाल मानसून की विदाई में देरी हो सकती है.....

less than 1 minute read
Google source verification
MP Monsoon News

MP Monsoon News

MP Weather Report 2024: इस बार मानसून सीजन में लगातार झमाझम बारिश का दौर रहा है। भोपाल में पिछले तीन चार दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है, जबकि मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 37 मिमी बारिश सतना में रेकार्ड की र्गई। अगले एक दो दिनों तक शहर में बादल, बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है।

दिन में धूप, 32 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

शहर में सोमवार को भी दिन में धूप खिली रही। इसके कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 21.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले 0.8 डिग्री अधिक रहा।

जारी किया अलर्ट

मानसून की विदाई के आसार भी फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही शुरू हो सकती है। विशेषज्ञ का कहना है कि जिस तरह से अभी सिस्टम की गतिविधियां दिखाई दे रही है, उसके हिसाब से फिलहाल मानसून की विदाई में देरी हो सकती है। सितंबर में अभी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

एक सिस्टम अभी एक्टिव

अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही मानसून की विदाई की परिस्थितियां बन सकती है। इस समय हवा का रूख दक्षिण पश्चिमी है, साथ ही एक सिस्टम अभी एक्टिव है। इसके बाद बारिश होती है, तो नमी भी बनी रहेगी। ऐसे में अक्टूबर माह में ही विदाई की उम्मीद कर कते हैं।

अभी बंगाल की खाड़ी की ओर से बना डिप्रेशन आगे बढ़ रहा है। इसके असर के कारण आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश की स्थिति बन सकती है। भोपाल में भी तेज बारिश की स्थिति बन सकती है, इसके बाद दो दिन हल्की से मध्यम बारिश का दौर चल सकता है