31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिटनेस एनालिसिस : केवल 30 मिनट में ऐसे पता चलेगा आपका बच्चा किस स्पोर्ट्स के लिए फिट

- एआई से होगी फिटनेस एनालिसिस - आधे घंटे में पता चलेगा आपका बच्चा किस स्पोर्ट्स के लिए फिट

2 min read
Google source verification
fitness of a child

fitness of a child

भोपाल@हितेश शर्मा

सामान्यत: हर व्यक्ति अपने बच्चों की सेहत के साथ ही उनके कॅरियर को लेकर चिंतित रहता ही है, ऐसे में वह अपने बच्चों को कई तरह के स्पोर्ट्स के लिए भी आगे बढ़ाने की कोशिश भी करता है। दरअसल अक्सर माता-पिता अपने मनपसंद खेल में कॅरियर बनाने के लिए बच्चों को प्रेरित करते हैं। ऐसे में बच्चे की रुचि जाने बिना उसे खेल की ट्रेनिंग भी देने लगते हैं। पर अधिकांश बच्चे आगे चलकर सफल नहीं हो पाते। पैरेन्ट्स भी नहीं समझ पाते कि अच्छी कोचिंग के बाद भी बच्चा परफॉर्म क्यों नहीं कर पा रहा। पर अब ऐसा नहीं होगा।

चीन और यूरोप के बाद अब भोपाल शहर में भी यह तकनीक उपलब्ध हो गयी है। जो आधे घंटे में 8 टेस्ट लेने के बाद बता देगी कि बच्चा किस गेम के लिए फिट है। यह तकनीक है एआई। इसकी मदद से 5 से 15 साल तक के बच्चों की फिटनेस का एनालिसिस कर उसकी स्टेमिना का पता चल सकेगा। रविवार को भोजपुर क्लब में पहली बार इस तकनीक से 15 बच्चों का टेस्ट हुआ।

28 देशों के खिलाडिय़ों के साथ एनालिसिस
सेंट्रल जोन की महिला क्रिकेटर तमन्ना निगम के अनुसार जिन 15 बच्चों का टेस्ट हुआ उनका 28 देशों के करीब 1.2 मिलियन स्पोर्ट्स प्लेयर के डाटा के साथ एनालिसिस किया गया। जो रिजल्ट आए उसमें एआई तकनीक से ये पता लगाया गया कि बच्चे की स्ट्रैंथ क्या है।

एआई की सुविधा लेते हैं इंटरनेशनल प्लेयर
अभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की सुविधा नेशनल और इंटरनेशनल खिलाडिय़ों को उपलब्ध है। वे इस तकनीक से परफॉर्मेंस पर नजर रखते हैं। फिर पावर, बैलेंङ्क्षसग और स्ट्रैंन्थ सुधारते हैं।

इस तरह से दिए सुझाव
आईएएस सुदाम खाड़े के बेटे वीर का कार्डिनेशन, पावर और इंड्यूरेंस ठीक मिला तो उसे रेसलिंग या बास्केटबॉल खेलने की सलाह दी गयी। रुद्र का एक्सप्लोजिवनेस और कार्डिनेशन अच्छा था, उसे बास्केटबॉल, आईएएस पंकज जैन और तन्वी सुंदरियाल की बेटी पंखुड़ी की स्पीड, एक्सप्लोजिवनेस, बैलेङ्क्षसग अच्छी थी उसे शूङ्क्षटग और कबड्डी, बिजनेसमैन सागर अग्रवाल के बेटे समीक की पावर और बैलेङ्क्षसग अच्छी पाई गई तो उसे रोइंग और वेटलिफ्टिंग जैसे गेम्स से जोडऩे की सलाह दी गयी।

8 टेस्ट, जिससे पता चलेगी फिटनेस
चैक रिपब्लिक से शुरू हुई इस तकनीक में 30 मीटर दौड़, वन लेग स्टैंङ्क्षडग, सीट एण्ड रीच, हाइट मेजरमेंट, स्टैंङ्क्षडग लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, बास्केटबॉल थ्रो, कैप्चर द फ्लैग, 500 मीटर दौड़ आदि का टेस्ट हुआ। आधा घंटे के बाद रिजल्ट मिल गया। इसके बाद पैरेन्ट्स को सुझाव दिया गया कि उनका बच्चा किस गेम के लिए फिट है।