
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में कोई दौड़ में पिछड़ा तो किसी ने एक सांस में मार लिया मैदान
भोपाल। जेल प्रहरी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का दूसरा चरण शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार को राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई। यह शारीरिक परीक्षा 16 जुलाई तक चलेगी। सोमवार को इसमें 500 से अधिक उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता टेस्ट लिया गया। इस दौरान कई उम्मीदवारों ने तो तत्काल अपनी दक्षता दिखा दी लेकिन कुछ पिछड़े तो मैदान में ही रोने लगे।
उल्लेखनीय है कि इसकी लिखित परीक्षा पीईबी ने ली थी। पीईबी ने जेल प्रहरी भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 10 अप्रैल को घोषित किया था। अब शारीरिक नापजोख और प्रवीणता टेस्ट जेल विभाग ले रहा है। जेल प्रहरी के 282 पदों के लिए 305988 आवेदन आए थे। इनमें से 1 लाख 79 हजार 233 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें 2845 अभ्यर्थियों को द्वितीय अब इनका द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट लिया जा रहा है। इसमें प्राप्त अंकों को लिखित परीक्षा के अंकों से जोड़कर पीईबी अंतिम चयन सूची जारी करेगा।
दौड़ पूरी नहीं कर पाई तो मैदान पर ही रो पड़ी बड़ी बहन, छोटी निकली
सीआइडी भोपाल में पदस्थ एसआई राम किंकर गुरु की दो बेटियां जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में शामिल हुईं। दोनों का पहला प्रयास था। छोटी बहन शालिनी गुरु (21) ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में दौड़ का ग्राउंड क्लीयर किया, वहीं बड़ी बेटी सोनम गुरु (23) दौड़ पूरी नहीं कर पाई, तो ग्राउंड पर ही फूट-फूट कर रोने लगी। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियो ने उसे उठाया और एक तरफ बैठाकर समझाया। ग्राउंड पर उपस्थित पिता ने बताया कि उनकी बेटी सोनम रोज जिम जाती है, इस ग्राउंड के चार चक्कर लगा सकती है, कोई उसका हाथ नहीं पकड़ सकता, लेकिन यहां कैसे नहीं दौड़ पाई, कुछ समझ नहीं आया। पर कोई बात नहीं बच्चे हैं। छोटी बहन शालिनी ने ग्राउंड निकाल लिया, वह नहीं निकाल पाई। वह यही सोचकर दुखी है कि पापा को क्या कहूंगी, इसलिए वह ग्राउंड पर ही धैर्य खो बैठी और वहीं रोने लगी।
Published on:
13 Jul 2021 12:10 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
