
जिन आयकरदाताओं ने 31 मार्च 2023 की अपनी आयकर विवरणी अब तक फाइल नहीं की है, उनके लिए पैनाल्टी के साथ विवरणी फाइल करने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। टैक्स एक्सपर्ट के मुताबिक 31 दिसंबर के बाद फिर करदाता वित्त वर्ष 2022-23 की आयकर विवरणी फाइल नहीं कर सकेंगे। दरअसल पूर्व के वर्षों में पैनाल्टी के साथ आयकर विवरणी 31 मार्च तक दाखिल होती थी। चूंकि साल के अंतिम दिनों में अवकाश पर रहने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। इसलिए टैक्स कंसल्टेंट भी चाहते हैं कि जिन लोगों ने अपनी आयकर विवरणी दाखिल नहीं की है, वे अंतिम दिनों का इंतजार नहीं करें।
31 दिसंबर तक पैनाल्टी सहित आयकर विवरणी फाइल करने वालों में ऑडिट वाले, नॉन ऑडिट वाले, कंपनियां, व्यक्ति, संस्था, पार्टनरशिप फर्म आते हैं, जिन्होंने अभी तक रिटर्न फाइल नहीं की है। पांच हजार तक पेनाल्टी जिन लोगों की सालाना आमदनी 5 लाख रुपए है उन्हें 1000 एवं 5 लाख रुपए से ऊपर आय वालों 5000 पैनाल्टी के साथ विवरणी फाइल करना होगा। चार्टर्ड एकाउंटेंट राजेश कुमार जैन का कहना है कि आयकर विवरणी फाइल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। इसके बाद वित्त वर्ष 2022-23 की विवरणी फाइल नहीं कर पाएंगे।
Updated on:
20 Dec 2023 09:31 am
Published on:
20 Dec 2023 09:30 am
