
Independence Day 2023 मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत हो गई है। प्रदेश की सरकारी इमारतों में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई है, कई आयोजन हो रहे हैं। तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। वहीं मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी जिलों में तिरंगा फहराया जाएगा। मध्यप्रदेश का मुख्य आयोजन राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर होगा। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण करेंगे। इस बार मध्यप्रदेश का 53वां जिला मऊगंज भी अस्तित्व में आ गया है। इस जिले के मुख्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ध्वजारोहण करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में भी झंडा वंदन किया जाएगा और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। सभी जिलों में सभी मंत्री अपने-अपने गृह जिले में ध्वजारोहण करेंगे, बाकी जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।
यहां देखें लिस्ट
राज्यपाल मंगूभाई पटेल राजभवन में मंगलवार को सुबह ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। इनके अलावा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया में, गोपाल भार्गव सागर में, तुलसी राम सिलावट इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे। इनके अलावा वन मंत्री विजय शाह खंडवा में, जगदीश देवड़ा मंदसौर में, बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर में, यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी में, भूपेंद्र सिंह जबलपुर में, मीना सिंह मांडवे उमरिया में, कमल पटेल हरदा में, गोविंद सिंह राजपूत दमोह में, बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना में, विश्वास कैलाश सारंग विदिशा में, प्रभुराम चौधरी रायसेन में, डा. महेंद्र सिंह सिसोदिया गुना में, प्रदयुमन सिंह तोमर ग्वालियर में, प्रेम सिंह पटेल बड़वानी मे झंडा फहराएंगे।
इनके अलावा मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा नीमच में, उषा ठाकुर देवास में, अरविंद भदौरिया भिंड में, डा. मोहन यादव उज्जैन में, हरदीप सिंह डंग सीहोर में में, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव धार में ध्वजारोहण करेंगे। इनके अलावा राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह मुरैना में, इंदर सिंह परमार शाजापुर, रामखेलावन पटेल सतना में, रामकिशोर कांवरे बालाघाट में, बृजेंद्र सिंह यादव अशोकनगर में, सुरेश धाकड़ श्योपुर में और ओपीएस भदौरिया रतलाम में झंडा फहराएंगे।
31 जिलों के अलावा कलेक्टर को ध्वजारोहण करने के निर्देश जारी हुए हैं। कटनी, खरगोन, आगर मालवा, अलीराजपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, झाबुआ, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, बुरहानपुर, मंडला, डिंडोरी, राजगढ़, सिवनी, सीधी, शहडोल, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, निवाड़ी में कलेक्टर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन करेंगे। सभी जिलों में सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
Updated on:
14 Aug 2023 06:35 pm
Published on:
14 Aug 2023 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
