21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में खुलेगी देश की पहली ब्रेक डांस एकेडमी, 2024 ओलंपिक की तैयारी शुरू

ब्रेक डांस सिखाने अमेरिका से बुलाए जाएंगे कोच

2 min read
Google source verification
patrika_mp.png

शुभेंद्र धर द्विवेदी
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश की पहली ब्रेक डांस एकेडमी खुलने जा रही है। 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक्स को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।दरअसल टोक्यो ओलंपिक 2021 के बाद से ही यह लगभग तय माना जा रहा था की अगले ओलंपिक्स खेलों में ब्रेक डांस को भी खेल के रूप में शामिल किया जाएगा।

इसी के मद्दे नजर खेल एवं युवा कल्याण मध्यप्रदेश शासन इस खेल को प्रदेश में लांच करने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए भोपाल में एकेडमी खोले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह एक जिमनास्टिक से मेल खाता हुआ खेल है इसमें मेडल जीतने की अच्छी संभावना भी हो सकती है। इसके लिए राजधानी समेत सभी जिलों में अगले महीने से टैलेंट सर्च शुरू किया जाएगा, इसके लिए अमेरिका से विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई जा रही है । इस एकेडमी में पहले साल 20 खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे इसमें 20 लड़के और 20 लड़कियां दोनो होंगे।

इस एकेडमी को ध्यान में रखते हुए खेल एवं युवा कल्याण मध्यप्रदेश शासन द्वारा सीआरसी हॉस्टल से सटी हुई एक और हॉस्टल बनाया जा रहा है। इसमें हॉकी और वाटर स्पोर्ट्स के अलावा ब्रेकिंग के खिलाड़ी भी रह सकेंगे। आपको बता दें कि प्रदेश में एकेडमी कल्चर की शुरुआत 2008 से हुई थी। पहने 7– 8 एकेडमीयां स्थापित की गई थी ,फिर धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती गई। फिलहाल मध्यप्रदेश शासन में आर्चरी, बैडमिंटन, हॉकी, वॉटर स्पोर्ट्स, कयाकिंग-कैनोइंग, रोइंग, सेलिंग घुड़सवारी, क्रिकेट, शूटिंग, वाटर स्पोर्ट्स और मार्शल आर्ट्स कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे और ताइक्वांडो की एकेडमी शामिल है।

क्या है ब्रेक डांस
ब्रेक डांस को बी बोइंग नाम से भी जाना जाता है। यह एक जिमनास्टिक से मेल खाता हुआ खेल। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र अमेरिका से स्ट्रीट डांसिंग की एक एथलेटिक शैली से हुई थी, जिसकी रचना अफ्रीकी अमेरिकी लोगों के बीच हिप हॉप संस्कृति का एक भाग है । इस डांस के चार प्रमुख तत्व है जिसमे, टॉप रॉक, डाउनरॉक पावर मूव और फ्रिज/ सुसाइड शामिल है। यह डांस शैली हिप हॉप संगीत शैली के साथ किया जाता है।