16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में देश का सबसे बड़ा एयर शो, लोगों में दिखा ऐसा क्रेज, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान Watch VIDEO

AIR SHOW in BHOPAL : यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिए एयर शो को लेकर लोगों का दीवानापन...

2 min read
Google source verification
air_show_in_bhopal_crazy_people.jpg

AIR SHOW in BHOPAL : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय वायु सेना के जांबाजों ने हैरतअंगेज आसमानी करतब दिखाकर देखने वालों का दिल जीत लिया। बड़े तालाब पर आयोजित इस एयर शो को देखने लाखों लोगों की भीड़ सड़क पर उतरी दिखी। दूर-दूर तक जहां सड़कों पर लोग नजर आए, तो उधर आसपास के घरों और ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों की छतों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यही नहीं एयर शो के दौरान कुछ लोगों का पागलपन या कहें कि क्रेज ऐसा था कि उन्हें जब कहीं जगह नहीं मिली, तो वे हाइटेंशन की बड़ी लाइन के ऊंचे टावर पर बैठने से भी नहीं चूके। बाकायदा उन्होंने इस ऊंचाई से लोगों की भीड़ को अपने मोबाइल कैद कर लिया। अपनी जान की परवाह किए बगैर इस टाइटेंशन टावर पर बैठकर एक युवा कमेंटेटर सी भूमिका में भी नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिए एयर शो को लेकर लोगों का दीवानापन...

भारतीय वायुसेना अपना 91वां स्थापना दिवस शनिवार को भोपाल में मनाया। इस अवसर पर राजधानी के बड़े तालाब पर एयर शो का आयोजन हुआ। इसमें तेजस, मिराज, सूर्य किरण लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर समेत 65 लड़ाकू विमान शौर्य दिखाने पहुंचे। भारतीय वायुसेना के इस एयर शो को देखने भोपाल ही नहीं बल्कि, प्रदेश और देश भर से लोग शामिल हुए। वहीं, बड़े तालाब के आसपास के इलाकों में लाखों की संख्या में लोग वायु सेना के अद्भुत जौहर देखने पहुंचे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल बतौर मुख्य अतिथि तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे। राज्यपाल के पहुंचने के बाग कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रगान गाया गया। वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पत्नी साधना सिंह के साथ एयर शो देखने पहुंचे।इसके अलावा वायु सेना के आला अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

महिला पायलट भी शामिल

इस अद्भुत एयर शो के संबंध में जानकारी देते हुए एयर मार्शल ए.के भारती ने बताया कि, एयर शो पॉवर बियोंड बाउंड्रीज़ थीम पर किया जा रहा है। इसमें तेजस, ध्रुव, जगुआर, चिनूक, सूर्य किरण जैसे विमान और हेलिकॉप्टर अपना जौहर दिखा रहे हैं। महिला पायलट भी फ्लाई पास्ट में शामिल हैं। 30 लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर भोपाल में पहले से आ चुके थे। जिनमें से 25 विमानों को राजाभोज एयरपोर्ट पर और बाकी 3 ईएमई सेंटर में खड़ा किया गया था। वहीं, अन्य विमान ग्वालियर और आगरा से उड़ान भरकर सीधे यहां आए।

लोगों में एयर शो का खासा उत्साह

एयर शो देखने के लिए भोपाल ही नहीं बल्कि प्रदेश के साथ साथ देश के अलग-अलग इलाकों से लोग शहर के बड़े तालाब स्थित कार्यक्रम क्षेत्र में पहुंचे। इस कारण शहर के बड़े इलाकों में लंबे ट्रैफिक जाम के हालात देखने को मिले। वहीं, वीआईपी रोड पर एयर शो देखने वालों की भारी भीड़ नजर आई। लोगों में एयर शो को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें :न डाई, ना कलर, इन पांच Natural चीजों से फिर से काले घने और रेशमी हो जाएंगे आपके बाल
ये भी पढ़ें : बदलने वाला है महाकाल का रूप, पांच दिन तक दिखेगा कभी मन महेश, उमा महेश तो कभी जटाशंकर का स्वरूप