29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good Luck Tips: किचन के इन मसाले चमका देंगे किस्मत, जानें किस मसाले से मजबूत होंगे कमजाेर ग्रह

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का मनुष्य के जीवन पर असर पड़ता है। इनके असर से ही जीवन में कई घटनाएं होती हैं। ये घटनाएं अच्छी या बुरी हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रहों का संबंध किचन में रखे मसालों से भी सीधा-सीधा है। यानी अगर आपके ग्रह कमजोर हैं तो आप इन मसालों का यूज करके अपने ग्रहों को मजबूत कर सकते हैं। यहां जानें किस ग्रह के कमजोर होने पर कौन से मसाले करें यूज...

2 min read
Google source verification
sun_planet.jpg

  सूर्य सूर्य ग्रहों के राजा हैं। इनका संबंध काली मिर्च, गुड़, सरसों, लाल मिर्च और जौ से होता है। इन मसालों का सही उपयोग करें तो आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है।  

moon.jpg

  चंद्रमा चंद्रमा का कनेक्शन हिंग और इलायची से होता है। इन मसालों का सही इस्तेमाल मन को शांत रखता है। और कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करता है।  

jupiter.jpg

  गुरु गुरु सौरमण्डल के सबसे बड़े ग्रह हैं। इस ग्रह का नाता हल्दी से है। हल्दी का दान करने और घर में इसका इस्तेमाल करने से गुरु मजबूत होते हैं।  

saturn.jpg

  शनि शनि न्याय के देवता हैं। सभी को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इस ग्रह का संबंध काली मिर्च, तेल, लौंग, शहद, और काले तिल से होता है।  

mars.jpg

  मंगल मंगल का नाता चीनी, लाल मिर्च, अदरक, मेथी और मूंगफली से होता है। घर में इन चीजों का इस्तेमाल करके आप कुंडली में मंगल की दशा मजबूत कर सकते हैं।  

mecury.jpg

  बुध बुध ग्रह का संबंध धनिये से होता है। बुधवार के दिन घनिये का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कमजोर बूध मजबूत होने लगेगा।  

venus.jpg

  शुक्र दैत्यों के गुरु शुक्र का संबंध सौंफ, जीरा और नमक से होता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने से धन-संपत्ति की कमी नहीं होती।  

rahu_ketu.jpg

  राहु और केतु राहु का नाता जायफल और तेजपत्ते से होता है। वहीं केतु का कनेक्शन काला नमक, अजवाइन, अमचूर और इमली से होता है। इन मसालों का इस्तेमाल करके राहु-केतु के प्रभाव को कम किया जा सकता है।