
भोपाल. नौसेना दिवस को 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध जीतने वाली भारतीय नौसेना के पराक्रम की याद में मनाया जाता है। 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम चल रहा था। इसी युद्ध में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया था और पाकिस्तान के कराची बंदरगाह को बमबारी करके तहस नहस कर दिया। उसके बाद कराची नौसैनिक अड्डे को भी बरबाद कर दिया। नौसेना के इसी पराक्रम को लेकर तब से पूरा देश 4 दिसंबर को नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाता है।
भारतीय नौसेना दिवस पर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह (CM Shivaraj singh) ने सभी जांबाज नौसैनिकों को दी बधाई तो हुए कहा है कि जिनके अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के समक्ष महासागर भी शीश झुकाता है, ऐसे हमारे नौसेना के वीर जवानों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक बधाई! शत्रुओं का क्षण में विनाश कर देने वाले राष्ट्र प्रहरियों की वीर गाथाएं भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी। जय हिन्द!
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि देश की जल सीमाओं की रक्षक भारतीय नौसेना की 04 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी नौसेना पर विजय की स्मृति में मनाए जाने वाले भारतीय नौसेना पर हमारे वीर सैनिकों को हार्दिक बधाई। राष्ट्र की रक्षा में शौर्य व पराक्रम के लिए हम सभी नौसेना परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं।
भारतीय नौसेना, भारतीय सेना की जल सेना है, इसका गठन ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए सन 1612 में स्थापित किया गया था। बाद में इसका नाम बदलकर रॉयल इंडियन नेवी कर दिया गया। देश जब स्वतंत्र हुआ तो नौसेना को वर्ष 1950 में फिर से नये सिरे से गठित किया गया और इसका नाम बदल कर भारतीय नौसेना कर दिया। भारत की नौसेना दुनिया की शक्तिशाली सेनाओं में शुमार है। देश की जल सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी इंडियन नेवी बखूबी निभाती रही है।
Published on:
04 Dec 2020 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
